- मंदबुद्धि एवं मुखबधिर बालक को चंद घंटों में सकुशल ढूंढकर, परिजनों से मिलाया।
- पुलिस ने संवेदनशीलता व सक्रियता से कार्यवाही कर, कई स्थानों के CCTV फुटेज खंगाले व तकनीकी से बालक को ढूंढ निकाला।
इंदौर – शहर में गुम/अपहृत बालक/बालिकाओं के प्रकरणों को प्राथमिकता से लेते हुए तत्काल विधि सम्मत एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह एवं पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री कृष्ण लालचंदानी द्वारा संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत थाना प्रभारियों को लापता बच्चों की पतारसी व त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमती मीना चौहान तथा सहायक पुलिस आयुक्त मल्हारगंज श्री विवेक सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा सराहनीय एवं त्वरित कार्यवाही कर, एक मंदबुद्धि एवं मुखबधिर बालक को चंद घंटों में सकुशल दस्तयाब किया गया है।
पुलिस थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत साउथ गाडराखेड़ी निवासी 19 वर्षीय मुखबधिर एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों को आशंका थी कि उसके साथ कोई अनहोनी या अपहरण की घटना घटित हो सकती है। इस संबंध में परिजनों द्वारा तत्काल थाना सदर बाजार पर सूचना दी गई।
सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत बडोले के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के कई CCTV कैमरों के फुटेज बारीकी से खंगाले गए। सतत प्रयास एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर बालक के थाना बाणगंगा क्षेत्र में होने की जानकारी मिलीं।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बालक को सकुशल दस्तयाब कर थाना सदर बाजार लाया गया तथा आवश्यक औपचारिकताओं के उपरांत उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालक को सुरक्षित देखकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री यशवंत बडोले, उप निरीक्षक बी.एल. मेडला, प्रधान आरक्षक क्रमांक 3172 मुकेश चौहान, प्रधान आरक्षक क्रमांक 1420 चंदन घोगड़े एवं आरक्षक क्रमांक 3672 मनीष की विशेष भूमिका रही।





