आरोपी अन्य जगह से अवैध मादक पदार्थ खरीदकर, इंदौर शहर में करता था सप्लाई।

 

प्रकरण में पूर्व आरोपियों के कब्जे से लगभग  10.46 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर”  ( कीमत करीब 1,10,000/- रुपए) की थी जप्त ।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश इंदौर पुलिस आयुक्त द्वारा दिए गए हैं।

इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम द्वारा दिनांक 11.02.2026 को गिरफ्तार आरोपी सौरभ एवं गौरव से मिली जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया जो कि अवैध मादक पदार्थ अन्य जिलों से खरीदकर इंदौर शहर में सप्लायरों को उपलब्ध करवाता था। प्रकरण में पूर्व में आरोपियो से 10.46 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर बरामद की गई थी जिसकी अगली कड़ी में पूछताछ करते आरोपी  मयूर कौशिक उर्फ मयूर सिलावट नि पालदा इंदौर की जानकारी मिली जो कि घटना दिनांक से फरार था। जिसे चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।

 

आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध  में गिरफ्तार कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

 

आरोपी का विवरण- मयूर कौशिक उर्फ मयूर सिलावट नि पालदा इंदौर, आरोपी दिहाड़ी वेतन पर रिपेयरिंग आदि का कार्य करता है।

keyboard_arrow_up
Skip to content