✓ आरोपी के कब्जे से लगभग 12.59 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 1,20,000/- रुपए) जप्त ।
✓ आरोपी ने गाड़ी की सीट में छुपाया था अवैध मादक पदार्थ।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के लोखंडे पुलिया के पास बने गार्डन में एक व्यक्ति नीले रंग की होंडा एक्सेस टू व्हीलर गाड़ी के साथ खडा दिखा जो कि गतिविधि से संदिग्ध लगा जिससे पूछताछ करने पर पुलिस को देख घबराने लगा जिसे घेराबंदी कर रोका। पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम कासिम खान नि. एम आई जी कॉलोनी इंदौर का होना बताया। जिस पर शंका होने से तलाशी ली गई । विधिवत तलाशी लेते 12.59 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स मौके से गाड़ी की सीट में छुपाई बरामद की गई। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचना बताया है । आरोपी से 12.59 ग्राम “MD” जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
आरोपी का विवरण –
कासिम खान नि. एम आई जी कॉलोनी इंदौर, आरोपी दिहाड़ी मजदूरी करता है एवं 8 वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है।
जप्त माल का विवरण : – 12.59 ग्राम MD व एक दोपहिया वाहन एवं 01 मोबाइल फोन कुल मश्रुका कीमत 2,30,000/- रुपए





