- आरोपियों के कब्जे से लगभग 46 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 1,10,000/- रुपए) जप्त ।
- आरोपियों ने पूछताछ में अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से कृत्य करना किया स्वीकार।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के SGSITS कॉलेज के सामने सार्वजनिक शौचालय के पास दो व्यक्ति खड़े दिखे जो कि गतिविधि से संदिग्ध लगे जिनसे पूछताछ करने पर पुलिस को देख घबराने लगे जिन्हें घेराबंदी कर रोका। पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम सौरभ सोनकर नि. पालदा इंदौर एवं गौरव मालवीय नि. पालदा इंदौर का होना बताया। जिनकी विधिवत तलाशी लेते 10.46 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद किया गया आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अधिक लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में अवैध मादक पदार्थ खरीदकर ‘ब्राउन शुगर’ इंदौर शहर में बेचता था।
आरोपी सौरभ एवं गौरव से 10.46 ग्राम “ब्राउन शुगर” जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
आरोपी का विवरण –
1.सौरभ सोनकर नि. पालदा इंदौर एवं 2. गौरव मालवीय नि पालदा इंदौर, आरोपी सौरभ हम्माली करता है एवं 11वीं व गौरव गाड़ी चलता है एवं स्नातक तक पढ़ाई की है।
जप्त माल का विवरण : – 10.46 ग्राम “ब्राउन शुगर” , एवं दो मोबाइल कुल जब्त मश्रूका कीमत 1,60,000/- रुपए





