- आरोपियों के कब्जे से कुल 13.30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद।
- नशे की लत पूरी करने और जल्दी पैसे कमाने की नियत से सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों में बेचते थे।
- आरोपी है शातिर बदमाश , जिन पर पूर्व में भी पंजीबद्ध है कई अपराध
इंदौर शहर मे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एंव इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर नियत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। जिसके परिपेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह व पुलिस उपायुक्त ज़ोन-03 श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ज़ोन-03 श्री रामस्नेही मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त हीरा नगर श्रीमती रूबिना मिजवानी द्वारा दिए निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना हीरानगर द्वारा अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ दो शातिर बदमाशों को पकड़ा गया है।
क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु की जा रही कार्यवाही के अनुक्रम में दिनांक 06/02/2026 को पुलिस थाना हीरानगर की टीम द्वारा इलाका भ्रमण व संदिग्धों को चेक करते आदित्य गेटवे बिल्डिंग के पीछे नाले के पास एमआर-10 रोड पहुंचे, जहां पर दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में मो.सा. लिये खड़े दिखे। जो पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे जिनको पीछा कर घेराबंदी कर पकड़ा। संदिग्ध लगने पर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम (1) रोहन कदम उम्र 24 साल इन्दौर , (2) गोपाल उर्फ दीपक अहिरवार उम्र 23 साल इन्दौर का होना बताया। जिनकी विधिवत तलाशी लेते उनके पास थैली में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर होना पाया।जिसका कुल वजन 13.30 ग्राम पॉलीथीन सहित होना पाया जो कुल कीमती 2,00,000/- रुपये करीब का होना पाया।
पुलिस द्वारा आरोपियों गोपाल उर्फ दीपक व रोहन का कृत्य धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दण्डनीय पाया जाने से आरोपियों के कब्जे से 13.30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जप्त किया जाकर गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोतो के संबंध में भी विस्तृत से पूछताछ की जा रही है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी हीरानगर सुशील पटेल, उनि. मोहनलाल मालवीय, प्रआर. सौरभ, प्रआर, राजेंद्र रघुवंशी, आर अनिल, आर. विश्वरतन की सराहनीय भूमिका रही।





