आरोपीयो के कब्जे से लगभग 06 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 1,40,000/- रुपए) जप्त ।

 

  • आरोपियों ने गाड़ी की सीट में छुपाया था मादक पदार्थ।

 

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

 

इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के एम आर 10 ब्रिज के नीचे isbt बस स्टैंड के सामने वाले क्षेत्र में दो व्यक्ति  सड़क के किनारे काली रंग की बिना नंबर की होंडा टू व्हीलर गाड़ी के साथ खड़े दिखे जो कि गतिविधि से संदिग्ध लगे जिनसे पूछताछ करने पर पुलिस को देख घबराने लगे जिन्हें घेराबंदी कर रोका। पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम धीरप सिंह तंवर एवं लाल सिंह चौहान निवासी मंदसौर का होना बताया।  जिन पर शंका होने से तलाशी ली गई । विधिवत तलाशी लेते 14.06 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD मौके से गाड़ी की सीट से बरामद की गई। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचते है । आरोपियो से 14.06 ग्राम “MD”   जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

 

आरोपीयों का विवरण – 1. धीरप सिंह तंवर नि मंदसौर एवं 2.लाल सिंह चौहान नि मंदसौर

आरोपी धीरप ने 8 वीं कक्षा तक एवं आरोपी लाल सिंह ने 7 वीं तक पढ़ाई की है व खेती बाड़ी का कार्य करते है।

 

जप्त माल का विवरण : – 14.06 ग्राम एमडी व एक दोपहिया वाहन  एवं 02  मोबाइल फोन कुल मश्रूका कीमत 2,50,000/- रुपए

keyboard_arrow_up
Skip to content