- आरोपियो के कब्जे से लगभग 86 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 3,20,000/- रुपए) जप्त ।
- आरोपियों ने गाड़ी की सीट में छुपाया था मादक पदार्थ।
- आरोपी कमल पर पूर्व में झालावाड़ में भी एक अपराध पंजीबद्ध है।
- आरोपी कमल मजदूरी करता है एवं दूसरी कक्षा तक ही पढ़ाई की है एवं आरोपी नरेंद्र ने 10 वीं तक पढ़ाई की है व दुकान चलाता है।
- आरोपियो ने पूछताछ में अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से कृत्य करना कबूला।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
👉🏻इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के मालवा रेडीमेड क्लस्टर के सामने, लक्ष्मीबाई नगर मेन रोड क्षेत्र में दो व्यक्ति सड़क के किनारे काली रंग की होंडा टू व्हीलर गाड़ी के साथ खड़े दिखे जो कि गतिविधि से संदिग्ध लगे जिनसे पूछताछ करने पर पुलिस को देख घबराने लगे जिन्हें घेराबंदी कर रोका। पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम कमललाल मेघवाल नि झालावाड़ राजस्थान एवं नरेंद्रलाल मेघवाल नि झालावाड़ राजस्थान का होना बताया। जिन पर शंका होने से तलाशी ली गई । विधिवत तलाशी लेते 31.86 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD मौके से गाड़ी की सीट से बरामद की गई। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचना कबूला है । आरोपियो से 31.86 ग्राम “MD” जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 14/26 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम* –
- कमललाल मेघवाल नि झालावाड़ राजस्थान एवं 2.नरेंद्रलाल मेघवाल नि झालावाड़ राजस्थान
जब्त माल का विवरण : – 31.86 ग्राम एमडी व एक दोपहिया वाहन एवं 02 वीवो मोबाइल फोन कुल मश्रूका कीमत 4,50,000/- रुपए





