• पुलिसिंग के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 12 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।

 

साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 27.01.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 12 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

साथ ही इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।

 

पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-

 

* कार्य.प्रआर 3054 किशोर चौधरी, आर. 282 राधेश्याम राठौर, आर 3642 कपिल सोनानिया थाना विजय नगर – पुलिस थाना विजय नगर मे पंजीबद्ध अपराध मे अज्ञात आरोपियो की पतारसी कर गिरफ्तार करने मे सराहनीय कार्य करने पर।

 

* उनि शिवराज सिंह, कार्य सउनि किशनलाल फलवादिया, कार्य.प्रआर. 280 सौरभ सिंह, आर.3386 विश्वरतन थाना हीरानगर – जानलेवा हमला करने वाले आरोपियो के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर आरोपियो को गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।

 

* उनि अरविन्द खत्री, आऱ 946 संदीप थाना संयोगितागंज- चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

 

* म.आर 4471 अंगुरबाला रावत थाना यातायात- राजवाडा क्षेत्र मे बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

 

* आर 683 संजीत, म.आर 4812 पूनम थाना यातायात- पलासिया चौराहे पर दुर्घटना मे घायल लडकी को त्वरित कार्यवाही कर हॉस्पिटल ले जाने व परिवार को सूचित करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

keyboard_arrow_up
Skip to content