• इंदौर पुलिस की ट्रैफिक हेल्पलाइन पर एक माह मे आई 590 शिकायतें, जिनमे से 564 का तत्समय ही किया समाधान।

 

इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा 22.09.25 से एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 जारी किया गया है। और इस पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर समाधान के  लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

 

उक्त हेल्पलाइन पर कल 22.10.25 को ट्रैफिक पुलिस को कुल 05 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमें से 03 का त्वरित निराकरण कर दिया। कल कुछ इस प्रकार की शिकायते आई-

 

  1. कार के सनरूफ का गलत उपयोग करने संबंधी।
  2. BRTS लेन में गाड़िया चलाने से एक्सीडेंट का खतरा होने संबंधी
  3. कार की नंबर प्लेट हिंदी में होने संबंधी।
  4. द्वारिकापुरी में झगड़ा होने के बारें में।
  5. दुकानों के बाहर अवैध पार्किंग।

 

उक्त 05 शिकायतों में उल्लेखित समस्याओ पर  त्वरित कार्यवाही कर 03 का तत्समय ही समाधान किया गया व नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की गई है, शेष 02 पर भी कार्यवाही की जा रही हैं।

 

👉 उक्त हेल्पलाइन शुरू होने 22 सितंबर से 22 अक्टूबर 2025 तक एक माह में कुल 590 शिकायत प्राप्त हुई जिनमे से 564 शिकायतो का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 26 शिकायतों पर भी  संबंधित विभाग से समन्वय कर कार्यवाही की जा रही है।

 

आम नागरिकों से अनुरोध है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु इंदौर पुलिस को सहयोग दें और किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर– 7049107620 पर सूचना दें।

 

 

keyboard_arrow_up
Skip to content