o   स्टूडेंट्स ने ली यातायात नियमों का पालन करने की शपथ।

 

इंदौर शहर में सुगम, सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस की एजुकेशन विंग द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्कूल, कॉलेज, संस्थाओं के स्टूडेंटस आदि को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

 

         इसी कड़ी में आज दिनांक 04 अगस्त 2025 को सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल इंदौर  में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सहायक पुलिस आयुक्त श्री मनोज कुमार खत्री द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने नाबालिग को वाहन ना चलाने की समझाइश के साथ, सड़क सुरक्षा संबंधी नियम, हेलमेट/सीट बेल्ट लगाने के बारे में, यातायात सिग्नल, संकेत बोर्ड, रोड मार्किंग जैसे विषयों पर विस्तार से प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।

         कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों, स्टाफ यातायात नियमों के पालन करने हेतु सामूहिक रूप से शपथ ली। विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों ने इस आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content