हमारा लक्ष्य:- सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात

 

·        दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए किया गया यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

 

इंदौर शहर में सुगम, सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस की एजुकेशन विंग द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्कूल, कॉलेज, संस्थाओं के स्टूडेंटस आदि को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

         इसी कड़ी में आज दिनांक 2 जुलाई  2025 को दिल्ली पब्लिक स्कूल, निपानिया के छात्र- छात्राओं के लिए यातायात कार्यशाला का आयोजन स्कूल प्रिंसिपल परमिंदर बी चोपड़ा, वॉइस प्रिंसिपल ज्योति नांबियार, मुख्य अधयापक राजेश खारवे, मुख्य अधयापिका  शीना ग्रोवर की उपस्थिति में किया गया।

       सहायक पुलिस आयुक्त श्री मनोज कुमार खत्री (यातायात जोन 2) के द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और यातायात शिक्षा के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया, ताकि यह छात्र देश की आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बन सके। इस दौरान उन्होंने छात्र- छात्राओं  को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी, ट्रैफिक सिग्नल, रोड मार्किंग, लाइसेंस का महत्व व बनवाने की विधि, सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े, वाहन चलाते समय रखी जाने वाली सावधानियां, वाहन चालकों द्वारा की जाने वाली गलतियों के बारे में जानकारी दी, सफर के दौरान लेन अनुशासन, आदर्श चौराहा, इंजीनियरिंग, एनफोर्समेंट, एजुकेशन का महत्व बताया।

छात्र-छात्राओं को बताया कि नाबालिक बच्चे जो यातायात नियमों से अनभिज्ञ होते हैं उन्हें वाहन नहीं चलाना चाहिए क्योकि यह कानूनन अपराध तो है ही साथ ही यह गंभीर दुर्घटना का कारण भी बन सकता है। सभी स्टूडेंट्स ने बड़ी ही उत्सुकता के साथ यातायात के नियमों को ना सिर्फ जाना बल्कि स्वयं के साथ अपने साथियों, पैरेंट्स को भी इसके प्रति प्रेरित करने का वादा किया। इस दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर जिज्ञासाओं को दूर किया।आरक्षक सुमन्त सिंह कछावा द्वारा वीडियो प्रजेंटेशन से वाहन चालकों द्वारा की जाने वाली गलतियों  के बारे में बताया गया, व यातायात संचालन करने का तरीका भी बताया।

        सड़क सुरक्षा से जुड़े सवालों के जवाब देने पर कक्षा नवी   के युवराज गुप्ता, अजान हसन, ओजस सिंह को यातायात पुलिस द्वारा मेडल पहनाकर हौसलाअफजाई की गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा।

keyboard_arrow_up
Skip to content