• सुरक्षित यातायात हेतु वाहन चालकों को किया नियमों के पालन के प्रति जागरूक।

 

इंदौर शहर में सुगम, सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व यातायात के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा वृहद यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके अनुक्रम में यातायात जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है।

 

इसी कड़ी में आज रेडिसन चौराहा पर सहायक पुलिस आयुक्त श्री मनोज कुमार खत्री के नेतृत्व में यातायात की निरीक्षक श्री मति रेखा सिंह की उपस्थिति में कैटालाइजर स्कूल के छात्र छात्राओं ने वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया। जो वाहन चालक स्वेच्छा से नियमों का पालन करते पाए गए उनकी सराहना की गई। इस दौरान यातायात से जुड़े विभिन्न नियम जैसे दो पहिया पर हेलमेट, चार पहिया पर सीट बेल्ट, तेज गति से वाहन ना चलाएं, शराब पीकर वाहन न चलाएं, रेड लाइट में स्टॉप लाइन का पालन करें, पैदल यात्रियों के लिए ज़ेबरा क्रॉसिंग से ही रोड क्रॉस करने का संदेश दिया। तख्तियों के माध्यम से वाहन चालकों को जागरूक किया।

इस दौरान वाहन चालक काफी उत्साहित दिखे व इस पहल को सराहा और जिम्मेदार नागरिकों ने नियमो का पालन भी किया।

keyboard_arrow_up
Skip to content