- 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर 06 तोला सोना, एक मोटरसाईकिल कीमती लगभग 425000/ रूपये का मश्रुका जप्त।
इंदौर- शहर मे चोरी, नकबजनी को वारदातों पर अंकुश लगाने एवं इनमें लिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर माल मश्रुका जप्त करने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन 1 श्री विनोद कुमार मीणा एवं अति पुलिस उपायुक्त जोन 1 श्री आलोक शर्मा के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर श्रीमती रुबीना मिजवानी के द्वारा थाना प्रभारी राजेंद्र नगर श्री नीरज बिरथरे के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही करने के लिए समुचित दिशा निर्देश दिये गये।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 07.01.2025 के दोपहर शिवालय कालोनी बीजलपुर में निवासरत हुजेफा पिता हकीमुद्दीन के सूने मकान से अज्ञात आरोपीगणों के मेन गेट का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के बहुमुल्य आभुषणों को चुरा ले गया था। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना राजेन्द्र नगर पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस टीम द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए मुखबीर की सुचना एव तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी 1. दीपक उर्फ बच्चा उर्फ भांजा निवासी शाहजनाबाद भोपाल एवं मनीष पिता सोनेर सोनेर निवासी खुडैल को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से पुछताछ करने पर नकबजनी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है तथा आरोपियो को कब्जे से पुलिस टीम द्वारा घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल एचएफ डीलक्स एंव 6 तोला (60 ग्राम कीमती करीबन 425000 रूपये) से अधिक सोना एंव चाँदी के आभुषण जप्त किये गये।
उक्त सराहनीय कार्य में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी राजेन्द्रनगर श्री नीरज बिश्थरे, उप निरीक्षक विकास शर्मा, उप निरीक्षक मनोहर पाल उनि प्रदीप यादव, उनि राजेश सोहनी, सउनि भगवानसिंह ठाकुर, प्रआर 3346 शंशाक, प्रआर 3214 लवकुश, प्रआर आरक्षक 45 मुलायम, आर.क्र. 1108 पंकज, आर.क्र.3764 रामवीर, आर.क्र. 639 गौरव, आर 3998 सुखवेन्द्र, आर. 1517 पवन, आर.3905 राजकूमार की भूमिका रही। जिस पर श्रीमाल डी.सी.पी. महोदय जोन-01 व्दारा नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया जायेगा।