इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों, महिला अपराधों एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से,  पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में लगातार विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

 

इसी कड़ी में आज दिनांक 25.01.25 को डीसीपी  जोन-4, श्री ऋषिकेश मीणा व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आनंद यादव के मार्गदर्शन में,थाना छत्रीपुरा पुलिस एवं संस्था ऊर्जा महिला बाल विकास समिति द्वारा अर्जुनपुरा बस्ती में नशा मुक्ति अभियान एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में नुक्कड़ नाटक एवं सभा के माध्यम से लोगो को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

काफी तादाद में बस्ती के लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ, नशे के दुष्प्रभाव के कारण बर्बाद होते परिवारों की व्यथा को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देखा तथा वर्तमान के ऑनलाइन धोखाधड़ी  व विभिन्न साइबर क्राइम के प्रकारों को और उनसे बचने के तरीकों को जाना।

और पुलिस की इस पहल की प्रशंसा भी की।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी केपी सिंह यादव,  सहायक उप निरीक्षक खुमसिंह मंडलोई,  सहायक उप निरीक्षक उमाकांत चतुर्वेदी, संजीवनी बाल मित्र केंद्र के संचालक प्रधान आरक्षक संजय राठौर, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र पाठक तथा ऊर्जा महिला एवं बाल विकास समिति की प्रमुख श्रीमती नेहा शर्मा , एचओडी सामाजिक कार्य विभाग आईपीएस एकैडमी इंदौर अपने एनजीओ एवं नुक्कड़ नाटक की पूरी टीम के साथ बस्ती क्षेत्र में छत्रीपुरा पुलिस के साथ उपस्थित रही  और लोगो को जागरूक किया।

keyboard_arrow_up
Skip to content