• माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा अभिमन्यु अभियान से जुड़कर इंदौर पुलिस के अभिमन्यु अभियान की सराहना की और सभी को इसके प्रति जनजागरूकता लाने हेतु प्रेरित किया

 

  • इंदौर पुलिस की टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर सभी को महिलाओं के उत्थान एवं सम्मान में बाधक कुरीतियों एवं कुविचारों को तोड़ने वाला अभिमन्यु बनने के लिये किया जा रहा है प्रेरित।

 

इंदौर – महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मेे महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित हो, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा अभियान अभिमन्यु चलाया जा रहा हैं।

इसी कड़ी में आज दिनांक 12.10.24 को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में  इंदौर पुलिस की अति पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती सीमा अलावा, अति. पुलिस उपायुक्त श्रीमती प्रियंका डुडवे (महिला सुरक्षा शाखा) एवं उनकी टीम द्वारा रक्षित केंद्र इंदौर में अभिमन्यु कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे उपस्थित लोगो को समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव रखने व उनकी सुरक्षा के लिये प्रेरित करने वाले अभिमन्यु अभियान की जानकारी दी।

 

आज इंदौर पुलिस के अभिमन्यु अभियान में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी, इंदौर शहर में दशहरे के अवसर पर शस्त्र पूजन के लिए रक्षित केंद्र इंदौर में पधारे माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश प्रदेश शासन श्री मोहन यादव द्वारा शस्त्र पूजन कर, इंदौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभिमन्यु अभियान से जुड़कर इंदौर पुलिस के अभिमन्यु अभियान की सराहना की और सभी को इसके प्रति जनजागरूकता लाने हेतु मिलकर समन्वय के साथ काम करने के लिये प्रेरित किया। उन्होने इस अभियान के माध्यम से सभी को संदेश दिया कि आज की बेटियां बहुत ही सक्षम है वे बहुत अच्छे से घर भी चलाती है और देश भी, बस आवश्यकता है उनकी क्षमताओं को उचित सम्मान देने की।

 

इस दौरान माननीय नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री म. प्र. शासन श्री कैलाश विजयवर्गीय, माननीय जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद इंदौर, महापौर इंदौर, पुलिस महानिदेशक म.प्र. पुलिस श्री सुधीर सक्सेना, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता, अति पुलिस आयुक्त मुख्या./अपराध श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, अति.पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था श्री अमित सिंह, माननीय विधायकगण,  शहर के सभी पुलिस उपायुक्तगण, अति पुलिस उपायुक्तगण, शहर के गणमान्य नागरीकगण सहित इंदौर पुलिस के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी व परिवारजन उपस्थित हुए।

 

इंदौर पुलिस द्वारा इस जागरूकता अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर अभिमन्यु का एक पोर्ट्रेट बनाकर सेल्फी प्वाइंट लगाया गया है, ताकि आने वाले आगंतुक पुलिस के इस अभियान से जुड़कर महिला सुरक्षा एवं उनके सम्मान के प्रति प्रेरित हो सके।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content