- क्राइम ब्रांच इंदौर की त्वरित कार्रवाई से ठगी गई राशि में से ₹45,000/- कराए वापस ।
- ठग ने खुद को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर डिस्काउंट का झांसा देकर, अपने बैंक खाते में करवाया था ऑनलाइन पेमेंट ।
इंदौर निवासी आवेदिका वेदिका(परिवर्तित नाम) ने OLX पर मोबाइल खरीदने के लिए संपर्क किया था। अज्ञात ठग ने स्वयं को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर बताकर सस्ते दामों पर फोन दिलाने का झांसा दिया। ठग ने सैमसंग स्टोर संचालक को भी गुमराह कर आवेदिका से अपने बैंक खाते में ₹61,000/- ट्रांसफर करवा लिए और मोबाइल बंद कर लिया।
शिकायत प्राप्त होने पर क्राइम ब्रांच की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने बैंकिंग समन्वय एवं वैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से ₹45,000/- वापस कराए। शेष राशि की वापसी एवं आरोपी की तलाश हेतु कार्रवाई जारी है।
साइबर एडवाइजरी:–
- ऑनलाइन खरीदारी में सावधानी रखें, किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में भुगतान न करें।
- दुकान से सामान खरीदते समय भुगतान सीधे दुकानदार या अधिकृत काउंटर पर ही करें।
- सस्ते दाम और भारी डिस्काउंट के लालच से बचें।
- साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल संपर्क करें:–
इंदौर पुलिस साइबर हेल्पलाइन: *7049124445*
राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन: *1930*
पोर्टल: *www.cybercrime.gov.in*


