▪️*आरोपी थाना बदनावर जिला धार के प्रकरण में आजीवन कारावास का सजायाफ्ता होकर, चल रहा था फरार*
इंदौर – शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु की जा रही चेकिंग व कार्यवाही के दौरान दिनांक 27/10/2026 को थाना लसुड़िया पुलिस को मुखबिर से कुछ संदिग्धों के संबंध में सूचना मिलीं । जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच 02 संदिग्ध व्यक्तियों को अभिरक्षा में लिया गया।
पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ करते एक ने अपना नाम शैलेंद्र उर्फ पिंटू सोलंकी, उम्र 47 साल, निवासी सैटेलाइट जंक्शन लसुड़िया, हाल मुकाम बापट चौराहा के पास हीरानगर, इंदौर का होना बताया। जो कि थाना लसुड़िया के चोरी के 03 प्रकरणों में करीब 2 साल से फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार किया गया ।
उक्त आरोपी के साथ पकड़े गये दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम नवदीप उर्फ राजकुमार सिंह परिहार, उम्र 30 साल, निवासी कृष्ण विहार कॉलोनी, छोटा बांगड़दा, थाना एरोड्रम, जिला इंदौर होना बताया। तस्दीक पर आरोपी नवदीप के विरुद्ध पूर्व से अलग-अलग थानों में कई अपराध पंजीबद्ध होना पाये गये।
दोनों के संबंध में आसपास के थाना और जिलों से जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों आरोपियों को थाना बदनावर में पंजीबद्ध अपराध क्र. 389/2021 धारा 363, 364A, 323, 294, 506, 34 भादवि में माननीय न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास से दंडित किया गया है तथा उक्त सजायाफ्ता प्रकरण में दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस थाना लसूडिया ने गिरफ्त में लिया है।
आरोपी शैलेंद्र सोलंकी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है तथा सजायाफ्ता फरार आरोपी नवदीप उर्फ राजकुमार परिहार को थाना बदनावर जिला धार पुलिस के सुपुर्द किया गया है।


