• 339- गलत पार्किंग, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात-109, संकेत उल्लंघन-113, बिना लाइसेंस 42, अमानक नम्बर प्लेट-169, ब्लैक फिल्म –28, वनवे के उल्लंघन पर 177 चालकों पर की चालानी कार्यवाही।

 

  • पेट्रोलिंग/व्हील लॉक टीमो द्वारा क्षेत्रो में आकस्मिक भ्रमण से सड़कों पर यातायात हुआ सुगम।

 

इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस नगरीय इन्दौर द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रमों के साथ साथ नियमों का उल्लंघन करने वालो पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा अधिकारियों एवं यातायात टीमो के प्रभारियों को बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए लगातार क्षेत्रों में टीम को व्हील लॉक/ पेट्रोलिंग की कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए।

 

निर्देशों के अनुरूप सभी पेट्रोलिंग टीमों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में चिन्हित प्रमुख मार्गों, व्यस्त बाजारों एवं अधिक यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर अवैध एवं अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण किया गया।

इसी प्रकार विभिन्न चौराहा पर यातायात व्यवस्था के साथ-साथ ऐसे वाहन चालक जो स्वयं नियमों का उल्लंघन कर, दूसरों का जीवन खतरे में डालते हैं उन पर भी कार्रवाई की गई, विशेष रूप से नो- पार्किंग,  रॉंग साइड, मोबाइल का उपयोग, संकेत उल्लंघन, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही की गई।

यातायात पुलिस द्वारा गलत पार्किंग करने पर -339 , वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले-109, संकेत उल्लंघन-113, बिना लाइसेंस-42, अमानक नम्बर प्लेट-169, ब्लैक फिल्म -28, वनवे के उल्लंघन पर-177 एवं अन्य उल्लंघन पर भी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।

वाहन चालकों से अपील है कि कृपया यातायात नियमो का पालन करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

keyboard_arrow_up
Skip to content