▪️*सूने मकानों एवं फ्लैटों को निशाना बनाकर करते थे नकबजनी।*
▪️*आरोपियों के कब्जे से सोने-चाँदी के आभूषण एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित करीब ₹2.50 लाख का मश्रुका बरामद।*
▪️*आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में पूर्व से पंजीबद्ध है कई अपराध।*
तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में नकबजनी की दो वारदातों का हुआ खुलासा।
इंदौर। नगरीय क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं नकबजनी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री मयंक अवस्थी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
उक्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री नरेंद्रसिंह रावत एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री सुमित केरकट्टा के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद नगर श्री रविन्द्र बिलवाल द्वारा थाना प्रभारी तेजाजी नगर के नेतृत्व में गठित टीम ने नकबजनी करने वाली एक शातिर गैंग को पकड़ा गया है।
दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को थाना तेजाजीनगर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नायता मुंडला के आगे सनावदिया रोड पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को उनके साथी एक बाल अपचारी सहित पकड़ा-
- अजय उर्फ जादू गिरवाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी पाटल्यापुरा, मराठी मोहल्ला, हुकमाखेड़ी, राजेंद्र नगर, इंदौर।
- गणेश पंवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी संजय गांधी नगर, हुकमाखेड़ी, इंदौर।
- एक बाल अपचारी।
आरोपियों से नकबजनी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर थाना तेजाजीनगर के अपराध क्रमांक 281/2026, धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस में संलिप्तता के संबंध में कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से सोने-चाँदी के आभूषण एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्त मश्रुके की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹2,50,000 है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बी.आर.जी. हिल्स कॉलोनी, सनावदिया रोड, नायता मुंडला क्षेत्र में भी सोने-चाँदी के आभूषण चोरी करने की वारदात स्वीकार की। इस संबंध में थाना तेजाजीनगर पर अपराध क्रमांक 481/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध है। आरोपियों से अन्य संभावित वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।
वारदात करने का तरीका
आरोपी दिन के समय बंद मकानों एवं फ्लैटों की रेकी करते थे तथा मौका देखकर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी ताला तोड़कर महज 5 से 10 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम देकर मोटरसाइकिल से फरार हो जाते थे। वारदात के दौरान एक आरोपी मोटरसाइकिल लेकर बाहर तैयार रहता था, जबकि अन्य दो आरोपी मकान या फ्लैट में प्रवेश कर चोरी करते थे।
जब्त मश्रुके का विवरण
सोने के मंगलसूत्र के 10 मोती।
मंगलसूत्र का 01 पेंडल।
चाँदी की पायजेब के 02 नग।
चाँदी के बच्चों के कड़े 02 नग।
मोटरसाइकिल क्रमांक MP-11-ZP-1339।
कुल अनुमानित कीमत: ₹2,50,000।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
- अजय उर्फ जादू गिरवाल
1 राजेंद्र नगर 574/2021 323, 294, 506, 34 भादवि
2 राजेंद्र नगर 1085/2022 25 आर्म्स एक्ट
3 सेक्टर-01, पीथमपुर 313/2020 323, 294, 506, 34 भादवि
4 तेजाजीनगर 281/2026 331(3), 305(ए) बीएनएस
5 तेजाजीनगर 481/2026 331(4), 305(ए) बीएनएस
आरोपी गणेश पंवार –
1 राजेंद्र नगर 628/2022 323, 294, 506, 34 भादवि
2 तेजाजीनगर 281/2026 331(3), 305(ए) बीएनएस
3 तेजाजीनगर 481/2026 331(4), 305(ए) बीएनएस
- आरोपी बाल अपचारी
1 तेजाजीनगर 281/2026 331(3), 305(ए) बीएनएस
2 तेजाजीनगर 481/2026 331(4), 305(ए) बीएनएस
सराहनीय भूमिका –
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तेजाजीनगर निरीक्षक देवेन्द्र मरकाम, सउनि श्री दारासिंह मुजाल्दे, सउनि श्री मनोहर सोलंकी, प्र.आर. 2946 श्री देवेन्द्र परिहार, प्र.आर. 1233 श्री अशोक पडियार, आर. 2625 श्री दीपेन्द्र राणा, आर. 4053 श्री प्रदीप रावत, आर. 1527 श्री कैलाश, महिला आरक्षक 634 श्रीमती रानी सेंधव तथा साइबर सेल जोन-01 के आरक्षक श्री अमित, प्र.आर. श्री गोवर्धन एवं आरक्षक श्री प्रशांत की अहम भूमिका रही।


