👮🏻‍♂️👮पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर,की उनके कार्य की सराहना और बढ़ाया उनका हौंसला ।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।

 

साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 13.10.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 14 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-

 

▪️अनंत चतुर्दशी चल समारोह के अवसर पर सराहनीय कर्तव्य निर्वहन पर किया गया सम्मानित –

  • श्रीमती संध्या राय अति पुलिस उपायुक्त (अजाक)
  • श्री शिवेंदु जोशी सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा

 

▪️   निरीक्षक श्री चंद्रकांत पटेल, प्रआर 3387 मुकेश, आर 1794 कमल, आर 282 राधेश्याम – थाना विजय नगर – थाना विजय नगर मे पंजीबद्ध हत्या के प्रयास के अपराध मे आरोपी को घटना मे प्रयुक्त चाकू सहित गिरफ्तार करने पर।

 

▪️आर 870 ऋषिकेश रावत, आर 2421 विश्वेंद्र सिंह जाट, आर 162 राकेश विश्वकर्मा – थाना अन्नपूर्णा – चैन स्नैचिंग करने वाले 03 आरोपियो को मश्रुका सहित गिरफ्तार करने मे सराहनीय कर्तव्य निर्वहन पर।

 

▪️   आर 4147 सचिन, आर 689 शिवम – थाना सराफा – फरियादी का बैग गुम होने पर त्वरीत कार्यवाही कर फरियादी को बैग व उसमे रखे 3.50 लाख सुपुर्द करने के सराहनीय कर्तव्य पर।

 

▪️   म.आर 4538 आरती, मआर 4619 शालु, मआर 284 रानू -थाना यातायात – बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय योगदान देने पर

 

इस अवसर पर अति पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियो ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।

keyboard_arrow_up
Skip to content