- राजवाड़ा क्षेत्र में लावारिस हालत में खड़ी मिली स्कूटी, जांच करने पर सामने आया वाहन का मामला
इंदौर शहर में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के साथ-साथ यातायात पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर भी सतर्कता से नजर रखी जा रही है।
इसी क्रम में आज आज दिनांक 03/10/26 को यातायात निरीक्षक श्री राजू सावले व टीम यशवंत रोड़ से बैंक टी राजवाडा तरफ भ्रमण के दौरान एक स्कूटी MP09 ZT 8786 लावारिश खड़ी मिली, आसपास के लोगो से पुँछने पर बताया गया कि यह गाड़ी काफी समय से खड़ी है, संदिग्ध स्थिति मालूम होने पर उपरोक्त वाहन के नंबर को आर. 4876 जयंत शुक्ला द्वारा POS मशीन से चेक करने पर उपरोक्त वाहन की चोरी की रिपोर्ट सराफा थाना मे FIR नंबर 0076 दिनाँक 26/04/26 को होना पाया गया, आर.3705 पूरन शाक्यवार द्वारा सराफा थाने मे संपर्क कर उपरोक्त वाहन की जानकारी दी गयी और उपरोक्त वाहन के मालिक का नंबर निकाल कर आर. 3696 शेखर द्वारा वाहन स्वामी मोहम्मद इकवाल जी से संपर्क कर वाहन की जानकारी ली तो वाहन स्वामी द्वारा बताया गया कि मेरा वाहन चोरी हुआ था जिसकी रिपोर्ट दिनांक 26/04/26 को सराफ थाने मे की गयी थी। उपरोक्त वाहन थाना बीट सराफा के सुपुर्द किया गया। वाहन स्वामी द्वारा और आसपास के लोगो द्वारा यातायात पुलिस की इस कार्यवाही की बहुत प्रसंशा की गयी और धन्यवाद दिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे उनि वालिया थन्दार, आर. 3696 शेखर गवली, आर. 3705 पूरन शाक्यवार और आर.4876 जयंत शुक्ला की अहम भूमिका रही।


