• अवैध मादक पदार्थ 85 ग्राम MD ड्रग्स, के साथ दो महिलाओं सहित कुल 6 आरोपी गिरफ्तार

 

  • निकाह से महज चार दिन पहले MD की तस्करी करते पकड़ा गया दूल्हा।

 

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं क्रय-विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी एवं पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अमन सिंह राठौर द्वारा दिए निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर श्री पराग सैनी के मार्गदर्शन में पुलिस थाना लसूडिया ने 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग कार्यवाही करते हुए कुल 64.85 ग्राम MD ड्रग्स,  जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई –

दिनांक 21.09.2026 को प्रभात गश्त के दौरान पुलिस टीम को महालक्ष्मी नगर स्थित एक फ्लैट से लड़के-लड़कियों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा फ्लैट को चेक किया गया, जहां एक व्यक्ति एवं दो महिलाएं मौजूद मिलीं। पुलिस को देखकर उनके घबराने पर संदेह के आधार पर विधिवत तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 9.17 ग्राम MD अवैध मादक पदार्थ, बरामद हुआ।

आरोपियों  की पहचान—

1 हर्ष शर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी इंदौर।

2.रुपाली रावल, उम्र 25 वर्ष, निवासी  इंदौर।

3.रानी  कौशल, उम्र 33 वर्ष, निवासी इंदौर।

के रूप में हुई।

इस संबंध में थाना लसूडिया पर अपराध  धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा Air BnB के माध्यम से फ्लैट पार्टी के लिए बुक किया गया था। फ्लैट मालिक के संबंध में पृथक से जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है तथा MD के स्रोत एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ जारी है।

 

दूसरी कार्रवाई –  दिनांक 21.09.2026 की रात्रि को थाना लसूडिया पुलिस ने निरंजनपुर सब्जी मंडी परिसर में कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त शहजाद एवं मो. सद्दाम को हिरासत में लिया।

जिनकी विधिवत तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 55.68 ग्राम MD,  ड्रग्स  बरामद की गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल कीमत करीब 1 लाख रुपये भी जब्त की गई।

इस संबंध में थाना लसूडिया पर अपराध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—शहजाद चौधरी, उम्र 38 वर्ष, निवासी  इंदौर।

मो. सद्दाम  उम्र 34 वर्ष, निवासी  इंदौर। के रूप में हुई।

दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ में उन्होंने बरामद MD ड्रग्स शेख अनस निवासी  झालावाड़, राजस्थान से खरीदना बताया।

आरोपियों के मेमो के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं साइबर इनपुट के आधार पर आरोपी शेख अनस की तलाश की गई। दिनांक 23.09.2026 को साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर उसे जिला कोटा से अभिरक्षा में लिया गया।

आरोपी शेख अनस निवासी  झालावाड़, राजस्थान से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने MD की तस्करी में संलिप्त होना स्वीकार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चार दिन बाद उसका निकाह इंदौर में होना था और पैसों की आवश्यकता के चलते वह अवैध MD ड्रग्स की तस्करी में शामिल हुआ।

पकड़े गए आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों को न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेकर मादक पदार्थों के स्रोत, सप्लाई चैन एवं अन्य संभावित सहयोगियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. हर्ष शर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी इंदौर।
  2. रुपाली रावल, उम्र 25 वर्ष, निवासी  इंदौर।
  3. रानी कौशल, उम्र 33 वर्ष, निवासी  इंदौर।
  4. शहजाद चौधरी, उम्र 38 वर्ष, निवासी  इंदौर
  5. मो. सद्दाम उम्र 34 वर्ष, निवासी  इंदौर
  6. शेख अनस उम्र 21 वर्ष, निवासी  झालावाड़, राजस्थान।

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लसूडिया निरीक्षक राजकुमार यादव, उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक निधि मित्तल, उप निरीक्षक संजय धुर्वे, प्र.आर. शिव कुमार यादव, प्र.आर. नीरज सिंह रघुवंशी, आरक्षक नीलेश मल्होत्रा, हेमराज सिलोटे, उत्कर्ष वर्मा, नागेन्द्र भदोरिया, राम कुमार मीणा, नीरज जाट, रामभजन गुर्जर, मनोज पटेल तथा साइबर सेल के आरक्षक प्रवीण सिंह एवं विनीत मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content