{▪️} पुलिस कमिश्नर ने 126 आवेदकों की समस्याओं से रूबरू होकर, संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही के निर्देश

 

इंदौर – मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में आज दिनांक 22.09.2026 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को सुन त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 

आज की जनसुनवाई में कुल 126 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से  पति-पत्नी या बेटा-बहू द्वारा परेशान करने संबंधी आपसी पारिवारिक विवाद, आपसी मतभेद,  सोलर पैनल लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने संबंधित, पैसों के लेन-देन,  साइबर/फाइनेंशियल फ्रॉड, सुनवाई न होने की शिकायतें, प्लॉट/मकान, जमीन संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध एवं अन्य पुलिस संबंधित प्रकरण शामिल रहे।

पुलिस कमिश्नर द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्याओं एवं व्यथा को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को समक्ष में एवं फोन के द्वारा भी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही आमजन को आश्वस्त किया कि इंदौर पुलिस उनकी सुरक्षा, न्याय और अधिकारों के संरक्षण हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

 

जनसुनवाई के दौरान अति पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना गया तथा मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

 

इसके अतिरिक्त, पुलिस द्वारा मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से भी काउंसलिंग कर, आपसी एवं पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे मामलों का शांतिपूर्ण एवं शीघ्र निराकरण संभव हो सके।

keyboard_arrow_up
Skip to content