- पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से लिंक व पूछताछ पर, पुलिस ने एमडी ड्रग्स के सप्लायर को धरदबोचा।
- आरोपी है आदतन शातिर अपराधी, जिसके विरुद्ध पंजीबद्ध है, विभिन्न गंभीर धाराओं के कई अपराध।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत सघन चेकिंग व धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 17.09.2026 को क्राइम ब्रांच टीम द्वारा इंदौर स्टील कंपनी के सामने, एमआर 04 रोड पर चेकिंग के दौरान महिन्द्रा इलेक्ट्रिक ऑटो सवार आरोपी शादाब खान एवं साहिद अली शाह को 14.9 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स सहित गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 0146/2026 पंजीबद्ध किया गया था।
प्रकरण में रिमांड के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से ड्रग्स के बैकवर्ड लिंकेज (स्त्रोत) के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ पर आरोपियों ने उक्त मादक पदार्थ चंदननगर निवासी मोहम्मद साजिद उर्फ राजा से खरीदना स्वीकार किया।
जिस पर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण व मुखबिर तंत्र की मदद से पतारसी करते हुए त्वरित कार्यवाही कर बैकवर्ड लिंक के सप्लायर आरोपी मोहम्मद साजिद उर्फ राजा को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया प्रकरण में धारा 8/29 एन.डी.पी.एस. (NDPS) एक्ट का इजाफा कर आरोपी साजिद से मादक पदार्थों की मूल सप्लाई चेन, अन्य खरीदारों एवं नेटवर्क से जुड़े साथियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
1.शादाब खान, निवासी – थाना खजराना, इंदौर
2.साहिद अली शाह, निवासी – थाना चंदन नगर, इंदौर
पूर्व में जप्त मश्रुका विवरण
* 14.9 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (अनुमानित मूल्य ₹1,40,000/-)
* एक महिन्द्रा कंपनी की इलेक्ट्रिक ऑटो (अनुमानित मूल्य ₹1,50,000/-)
कुल मश्रुका कीमत करीब
₹2,90,000/- (दो लाख नब्बे हजार रुपये)
वर्तमान में गिरफ्तार सह-आरोपी :
मोहम्मद साजिद उर्फ राजा, निवासी – थाना चंदननगर, इंदौर
शिक्षा/कार्यः
आरोपी 8वीं तक शिक्षित है तथा मकान मिस्त्री का कार्य करता है।
आपराधिक रिकॉर्ड-
गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद साजिद उर्फ राजा आपराधिक प्रवृत्ति का है जिसके विरुद्ध पूर्व से गंभीर प्रकृति के आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाये गये हैं-
* अपराध क्र. 165/16 थाना चंदननगर, धारा 294,323,324,327,34,506 भादवि।
* अपराध क्र. 798/19 थाना चंदननगर, धारा 8/27 NDPS ACT।
* अपराध क्र. 254/21 थाना चंदननगर, धारा 294,323,324,34,506 भादवि।
* अपराध क्र. 473/22 थाना चंदननगर, धारा 25(2) ARMS ACT।
* अपराध क्र. 1095/22 थाना चंदननगर, धारा 8/27 NDPS ACT।
* अपराध क्र. 878/23 थाना चंदननगर, धारा 294,323,324,34,506 भादवि।
* अपराध क्र. 697/24 थाना चंदननगर, धारा 115(2),296,3(5),351(3) BNS।
मुख्य भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।


