इंदौर शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 15 सितंबर 2026 को यातायात से सम्बंधित शिकायतों का निराकरण किया गया। मुख्य रूप से यातायात बाधित, अवैध पार्किंग, रॉन्ग साइड वाहन संचालन, मॉडिफाइड नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर एवं सड़क पर निर्माण संबंधी समस्याओं की शिकायतें शामिल रहीं।
- इमली बाजार में यातायात बाधित की शिकायत पर बुलेट पार्टी एवं सैनिक अनिल द्वारा मौके पर यातायात सुचारू कराया गया।
- मालवा मिल क्षेत्र में सड़क पर खड़े वाहन के चालक से संपर्क कर वाहन हटवाया गया।
- लोहा मंडी में यातायात बाधित की शिकायत का क्रेन टीम द्वारा निराकरण किया गया।
- भंवरकुआं से भोलाराम मार्ग पर जाम की शिकायत का यातायात टीम द्वारा निराकरण किया गया।
- 60 फीट रोड पर अवैध पार्किंग की शिकायत में वाहन मालिक से संपर्क कर वाहन हटवाया गया।
- वहीं, मॉडिफाइड नंबर प्लेट के उपयोग एवं रॉन्ग साइड वाहन चलाने की शिकायत पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
- तीन ईमली से क्रिस्टल आईटी पार्क मार्ग पर निर्माण कार्य के कारण सड़क पर गड्ढों की शिकायत को नगर निगम के संज्ञान में लाया गया तथा निराकरण के लिए कहा गया।
दिनांक 22 सितंबर 2025 से 15 सितंबर 2026 तक कुल 4142 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 4111 यातायात नगरीय इन्दौर से जुड़ी शिकायतों का निराकरण किया गया व नगरीय क्षेत्र के बाहर की शिकायतों को सम्बंधित क्षेत्र में भेजा गया।
यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात संबंधी समस्या की सूचना समय पर 7049107620 ट्रैफिक हेल्पलाइन पर देवे साथ ही अन्य सुविधाओं के लिए इंदौर ट्रैफिक साथी एप्लिकेशन https://indoretrafficsaathi.com/download-app डाउनलोड करें।
आपके सुगम, सुरक्षित यातायात के लिए सदैव तत्पर यातायात प्रबंधन पुलिस, नगरीय इंदौर


