- आरोपी के कब्जे से 82 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स एवं बिना नंबर की टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल जप्त।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर, कार्यवाही कर रही है।
इसी क्रम में दिनांक 16.09.2026 को क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा श्री अर्धनारिश्वर महादेव मंदिर के सामने, शांतिपथ रोड़, इंदौर पर चेकिंग के दौरान टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल पर बैठे संदेहास्पद स्थिति में दिखे व्यक्ति जुबेर शेख को घेराबंदी कर पकड़ा गया। विधिवत तलाशी लेने पर संदेही के कब्जे से 13.82 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स बरामद हुआ। अवैध मादक पदार्थ व प्रयुक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) इंदौर में अपराध क्रमांक धारा 8/22 NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्रोत, नेटवर्क एवं सप्लायरों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी : जुबेर शेख, निवासी:- इंदौर
शिक्षा/कार्यः आरोपी 12वीं तक शिक्षित है तथा ऑटो डीलिंग का कार्य करता है।
जप्त मश्रुका विवरण
13.82 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (अनुमानित मूल्य ₹1,38,000/-)
बिना नंबर की टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल (अनुमानित मूल्य ₹1,00,000/-)
कुल मश्रुका कीमत करीब 2,38,000/- रुपये (दो लाख अड़तीस हजार रुपये)
मुख्य भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।


