- पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा, पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्य की सराहना और बढ़ाया उनका हौंसला ।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 15.09.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 28 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-
- थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी, प्र.आर. 998 अभिषेक सिंह सेंगर, प्र.आर. 2200 सोनू मालवीय, आऱ 3073 पीयूष तिवारी, आर. 2104 राहुल विमल, थाना पलासिया- अज्ञात आरोपी द्वारा मोबाइल स्नैचिंग की घटना का त्वरित कार्यवाही कर खुलासा करते हुए आरोपी को मोबाइल सहित आरोपी को गिरफ्तार करने पर।
- थाना प्रभारी तुकोगंज निरीक्षक जितेंद्र चौहान, प्र.आर. 3180 मनोज मालवीय, प्र.आर. 1749 देवेन्द्र जादौन, प्र.आऱ 1691 राजीव यादव, आर. 1611 राहुल जाट, थाना तुकोगंज- क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नैचिंग की घटना का त्वरित कार्यवाही खुलासा कर, दोनों आरोपियो को मोबाइल सहित आरोपी को गिरफ्तार करने पर।।
* म.आर. 2425 निकिता जोशी – पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 कार्यालय इंदौर – ड्यूटी उपरांत बिजली के करंट से घायल हुए नाबालिक बालक को तत्परता से कार्यवाही कर, हॉस्पिटल लेकर जाने के सराहनीय कर्तव्य पर।
- आर 4115 अंकित कुमार, अपराध शाखा- CEIR पोर्टल पर बेहतर कार्यवाही कर सराहनीय कर्तव्य निर्वहन पर।
- आर 570 धर्मेन्द्र सिंह उचारिया, अपराध शाखा- NCRP पोर्टल पर बेहतर कार्यवाही करने पर।
* आर 2840 अंशुमन नागर, थाना भंवरकुआं – GRM पोर्टल पर बेहतर कार्यवाही करने पर।
* प्र आर. 936 श्रीराम डुडवे, थाना तेजाजी नगर- NCRP एवं CIAR पोर्टल पर बेहतर कार्यवाही करने पर।
- आर. 329 राघवेन्द्र परिहार, थाना राजेंद्र नगर- CIAR पोर्टल पर बेहतर कार्यवाही करने पर।
- आर. 1474 गजेंद्र, थाना बाणगंगा- CIAR पोर्टल पर बेहतर कार्यवाही करने पर।
* सउनि जयप्रकाश तिवारी, प्रआर. 539 रामेश्वर, आर. 3608 विजय पाटीदार – थाना यातायात – रोड़ पर चलती कार में आग लगने की घटना पर त्वरित कार्यवाही कर घायल को बाहर निकाल तत्काल हॉस्पिटल भेजने के सराहनीय कर्तव्य निर्वहन पर।
* आर. 3682 सुमंत सिंह कछावा, आर.62 कृष्णकांत – थाना यातायात – एक घटना में गंभीर घायल महिला को तत्परता से कार्यवाही कर, हॉस्पिटल पहुंचाने के सराहनीय कर्तव्य निर्वहन पर।
* सउनि रोहित कटारे, आर. 959 सचिन – थाना यातायात – बेहतर यातायात प्रबंधन की ड्यूटी तथा फर्जी नंबर प्लेट से संचालित वाहन को जप्त कर प्रभावी कार्यवाही करने पर।
- म.आर. 4774 वैशाली, म.आर.2321 किरण, म.आर. 4409 सोनम कोली, म.आर. 4941 प्रियंका गोमे -थाना यातायात – बेहतर यातायात प्रबंधन करने पर।
साथ ही इस अवसर पर अति पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियो ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।



