• ट्रैफिक साथी एप एवं हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई

 

इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा नागरिकों की यातायात संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात प्रबंधन पुलिस, इंदौर द्वारा ट्रैफिक साथी एप एवं हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 13 सितंबर 2026 को प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से नो-पार्किंग, अवैध पार्किंग एवं यातायात बाधित से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। शिकायतों पर टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर वाहन चालकों से संपर्क कर वाहन हटवाए गए तथा आवश्यकतानुसार क्रेन, व्हील लॉक एवं यातायात टीम की सहायता से यातायात सुचारू कराया गया।

प्रमुख शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई-

  • सिंधी कॉलोनी में नो-पार्किंग की शिकायत पर वाहन चालक से संपर्क किया गया। वाहन नहीं हटाने पर चालान बनाया गया।
  • पाटनीपुरा क्षेत्र में यातायात बाधित की शिकायत पर यातायात टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया गया।
  • अनन्नपूर्णा क्षेत्र में यातायात बाधित की शिकायत का व्हील लॉक पार्टी द्वारा निराकरण किया गया।
  • महालक्ष्मी नगर चौराहा पर बाधित की शिकायत का यातायात टीम, आरक्षक एवं क्रेन की सहायता से निराकरण किया गया।
  • खजराना में यातायात बाधित की शिकायत पर संबंधित थाना बीट को भेजकर कार्रवाई कराई गई।

ट्रैफिक साथी ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों में बिना हेलमेट वाहन चलाने, फैंसी नंबर प्लेट एवं अवैध पार्किंग जैसी शिकायतों पर भी कार्रवाई की गई।  राजेंद्र नगर क्षेत्र में सड़क पर अवैध पार्किंग से जाम की शिकायत पर टीआई अरुण परमार मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारू कराया।

 

दिनांक 22 सितंबर 2025 से 13 सितंबर 2026 तक कुल 4123 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 4094 यातायात नगरीय इन्दौर से जुड़ी शिकायतों का निराकरण किया गया व नगरीय क्षेत्र के बाहर की शिकायतों को सम्बंधित क्षेत्र में भेजा गया।

यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात संबंधी समस्या की सूचना समय पर 7049107620 ट्रैफिक हेल्पलाइन पर देवे साथ ही अन्य सुविधाओं के लिए इंदौर ट्रैफिक साथी एप्लिकेशन https://indoretrafficsaathi.com/download-app डाउनलोड करें। आपके सुगम, सुरक्षित यातायात के लिए सदैव तत्पर यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर

 

keyboard_arrow_up
Skip to content