इंदौर। थाना पलासिया क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नेचिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के CCTV फुटेज का विश्लेषण कर आरोपी के आने-जाने के मार्ग की बैक एवं फॉरवर्ड ट्रैकिंग की गई तथा संदिग्ध का हुलिया मुखबिर तंत्र से साझा किया गया।

 

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी के हुलिये से मिलता-जुलता व्यक्ति बंगाली सर्विस रोड पर दिखाई दिया है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उक्त आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया.

 

आरोपी की पहचान मोहम्मद आयाज उर्फ अयाज कात्या,  निवासी खजराना के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने मनोरमागंज क्षेत्र में रात्रि के समय पैदल जा रहे व्यक्ति से मोबाइल झपटना स्वीकार किया। आरोपी से छीना गया iPhone 16 बरामद किया गया।

 

आरोपी ने बाइक का उपयोग कर अन्य स्थानों पर भी मोबाइल स्नेचिंग के प्रयास करना बताया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं तथा वह जिलाबदर भी रह चुका है। अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।

 

सराहनीय कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम थाना प्रभारी पलासिया सुरेंद्र रघुवंशी, प्रधान आर अभिषेक सेंगर, प्रधान आर सोनू मालवीय, प्रधान आर रिंकू, प्रधान आर इमरत, प्रधान आर जयवीर, प्रधान आर पवन, आर गौरव, आर सिद्धार्थ, आर अमित को श्रीमान पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस इंदौर द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

keyboard_arrow_up
Skip to content