जागरूकता के साथ-साथ नियम उल्लंघन करने वालो पर यातायात पुलिस की कार्यवाही जारी..
- पेट्रोलिंग/व्हील लॉक टीमो द्वारा क्षेत्रो में आकस्मिक भ्रमण से सड़कों पर यातायात हुआ सुगम।
इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यातायात के चारों जोन में विशेष पेट्रोलिंग टीमों द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त यातायात श्री राजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा अधिकारियों एवं यातायात टीमो के प्रभारियों को बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए लगातार क्षेत्रों में टीम को व्हील लॉक/ पेट्रोलिंग की कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए।
निर्देशों के अनुरूप सभी पेट्रोलिंग टीमों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में चिन्हित प्रमुख मार्गों, व्यस्त बाजारों एवं अधिक यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर अवैध एवं अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण किया गया साथ ही नो- पार्किंग के साथ अब रॉंग साइड, मोबाइल का उपयोग, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही की गई।
- पेट्रोलिंग से सड़कों पर दिखाई दे रहे सकारात्मक परिणाम
- प्रमुख बाजारों एवं व्यस्त मार्गों पर अवैध पार्किंग में कमी आई है।
- कई स्थानों पर पहले की तुलना में यातायात का प्रवाह अधिक सुगम हुआ है।
- पेट्रोलिंग टीमों की सतत मौजूदगी से वाहन चालक यातायात नियमों के प्रति अधिक सजग हुए हैं।
- भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तत्काल यातायात प्रबंधन संभव हो रहा है, जिससे जाम की स्थिति कम हुई है।
- नागरिकों एवं व्यापारियों में नियमित पार्किंग व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
यातायात पुलिस द्वारा 221 रॉंग पार्क, 85 मोबाइल, संकेत उल्लंघन 137, बिना लाइसेंस 51, नम्बर प्लेट 177, ब्लैक फिल्म 33, बिना बीमा 79 वनवे के उल्लंघन पर 72 व अन्य उल्लंघन पर भी कार्यवाही की गयी जिसके परिणामस्वरूप शहर के कई क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित एवं सुगम हुई है।





