- भैरव मंदिर के सामने, किला मैदान रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध अल्टो 800 कार से एमडी ड्रग्स की गई बरामद।
- आरोपियों के कब्जे से 12 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स, एक अल्टो कार एवं 02 मोबाइल फोन किए गए जप्त।
- जप्त कुल मशरूका की अनुमानित कीमत लगभग ₹3,20,000/-
- आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा इंदौर में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।
- मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, नेटवर्क एवं बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत सघन चेकिंग व धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 12.10.2026 को क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा भ्रमण के दौरान भैरव मंदिर के सामने, किला मैदान रोड इंदौर पर एक संदिग्ध अल्टो कार खड़ी दिखाई दी। टीम द्वारा घेराबंदी कर कार में बैठे दो व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना नाम समीर पटेल एवं आबिर उर्फ आबिद अली बताया। संदेहास्पद लगने पर तलाशी लेने पर कार के डैशबोर्ड बॉक्स से 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद हुआ। 12 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं प्रयुक्त अल्टो कार को विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
थाना अपराध शाखा इंदौर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 164/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से नशे के मुख्य स्रोत तथा नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
वर्तमान गिरफ्तार आरोपी :
1.समीर पटेल निवासी – थाना किशनगंज, जिला इंदौर देहात
- आबिर उर्फ आबिद अली निवासी – थाना किशनगंज, जिला इंदौर देहात
शिक्षा/कार्य
- आरोपी समीर पटेल 8वीं तक शिक्षित है तथा ट्रक बॉडी फर्निशिंग का कार्य करता है।
- आरोपी आबिर 7वीं तक शिक्षित है तथा भंगार का कार्य करता है।
जप्त मशरूका विवरण :
* 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स – अनुमानित मूल्य ₹1,20,000/-
* 01 अल्टो 800 कार – अनुमानित मूल्य ₹2,00,000/-
कुल मशरूका राशि :
लगभग ₹3,20,000/- – तीन लाख बीस हजार रुपये
अब तक की कार्यवाही :
क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 से आज दिनांक तक एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत कुल 75 प्रकरणों में 168 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाहियों के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3.07737 किलोग्राम एम.डी. ड्रग्स, 32.402 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 372.22 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 10 ग्राम कोकीन सहित लगभग ₹3,96,66,000/- मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जप्त किए गए हैं।
मुख्य भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।


