व्यापारिक प्रतिष्ठानों, मंडियों और बाजारों में भी पहुँचा, Safe Click 2.0″ अभियान

  

🔸आमजन, व्यापारी, छात्र और कामगार बने साइबर सुरक्षा के सहभागी

 

🔸साइबर जागरूकता रथ द्वारा भी शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर, किया जा रहा है साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

 

इंदौर। साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “Safe Click 2.0” अभियान के अंतर्गत, पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

इसी क्रम में आज दिनांक 02 जूलाई 2026 को शहर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों, मंडियों, बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों, फैक्ट्रियों, ऑटो स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस टीमों ने पहुंचकर नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, कामगारों एवं वाहन चालकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

 

अभियान के दौरान—

 

🔹 थाना मल्हारगंज द्वारा AMSAR फार्मेसी प्राइवेट लिमिटेड में पहुंचकर कामगारों को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।

 

🔹 थाना हीरानगर द्वारा आईटीआई कॉलेज में विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई व सोशल मीडिया प्रयोग करने के दौरान रखने वाली सावधानी एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

 

🔹 थाना छत्रीपुरा द्वारा नरसिंह बाजार में व्यापारियों तथा एक पेट्रोल पंप पर संचालकों एवं ग्राहकों को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए।

 

🔹 थाना एमजी रोड द्वारा शासकीय महाराजा स्कूल में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

🔹 थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा ऑटो स्टैंड पर ऑटो चालकों को डिजिटल सुरक्षा एवं ऑनलाइन भुगतान संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई।

 

🔹 थाना रावजी बाजार द्वारा अनाज मंडी में व्यापारियों, कामगारों एवं हम्मालों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

 

🔹 थाना आजाद नगर द्वारा ब्रांड कॉन्सेप्ट बैग फैक्ट्री में संचालकों एवं कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए।

 

🔹 थाना एमआईजी द्वारा कृष्णा विद्या निकेतन स्कूल, थाना खजराना द्वारा श्री चैतन्य स्कूल तथा थाना बाणगंगा द्वारा महावीर हाई स्कूल, भागीरथपुरा में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

 

इस दौरान पुलिस टीमों ने सभी नागरिकों, स्टूडेंट्स , कामगारों आदि को OTP फ्रॉड, QR कोड फ्रॉड, फर्जी लिंक एवं APK फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग, निवेश एवं लुभावने ऑफर के नाम पर होने वाली ठगी, फर्जी कॉल एवं ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए। साथ ही किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इंदौर पुलिस का संदेश :

 

📱 सोचें – समझें – क्लिक करें।

🔐 SAFE CLICK अपनाएं, स्वयं को और अपने परिवार को साइबर अपराधों से बचाएं…

⚠️ सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

keyboard_arrow_up
Skip to content