कर्तव्य के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट पुलिसिंग का सम्मान……

 

🔸 पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत  कर, उनके कार्यों की सराहना कर बढ़ाया हौसला।

 

इंदौर। आमजन को बेहतर एवं संवेदनशील पुलिसिंग उपलब्ध कराने तथा पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इसके तहत पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में आज दिनांक 29.09.2026 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 20 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर ने सभी पुरस्कृत पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-

 

अनंत चतुर्दशी चल समारोह में उत्कृष्ट कर्तव्य निर्वहन

अनंत चतुर्दशी चल समारोह के दौरान समस्त झांकियों एवं अखाड़ों के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन के लिए प्रभावी समन्वय एवं सराहनीय कर्तव्य निर्वहन करने पर—

 

  • श्रीमती प्रियंका डुडवे अति पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा),

श्री सुमित केरकेट्टा अति पुलिस उपायुक्त जोन 01,

श्री दिशेष अग्रवाल अति पुलिस उपायुक्त जोन 04,

श्री विनोद दीक्षित सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली

 

  • जोन 01 – श्री पप्पुलाल शर्मा थाना प्रभारी सदर बाजार, उनि संजय बिश्नोई थाना एरोड्रम
  • जोन 03 – थाना प्रभारी एमजी रोड श्री विजय सिंह सिसोदिया, प्रआर 575 नरेंद्र सिंह तोमर
  • महिला थाना – निरीक्षक श्रीमती श्रद्धा यादव, उनि खुशबू परमार, मप्रआर 3231 रानी सिंधिया, मप्रआर 1618 प्रिंसी पाराशर, मआर 4720 सुमन मीना

 

*        श्री यश बिजौरिया सहायक पुलिस आयुक्त सराफा- राजवाड़ा के सामने हिट एंड रन की घटना के दौरान स्थिति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने तथा बस चालक को सुरक्षित पकड़ने के सराहनीय योगदान पर।

 

* उनि सौरभ शुक्ला कार्यालय पुलिस उपायुक्त जोन 04 – वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर त्वरित संप्रेषण एवं अनुपालन की मॉनिटरिंग तथा समीक्षा बैठकों हेतु आवश्यक जानकारी तैयार करने मे सराहनीय कर्तव्य निर्वहन पर।

 

*        सउनि वीरेंद्र वर्मा, म.आर 4993 पूजा, मआर 4596 आरती, मआर 4397 सपना, आर 4417 आकाश थाना यातायात – बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय योगदान पर।

 

* नगर रक्षा समिति के सदस्यगण – श्री अखिलेश सिंह सिसोदिया

श्री पवन सैनी

श्री विनय काकरेचा

श्री रूपेश बागड़ी

श्री मनीष व्यास

अनंत चतुर्दशी के दौरान सराहनीय योगदान देने पर

 

साथ ही इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरस्कृत पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

 

 

keyboard_arrow_up
Skip to content