#SafeClick2.0 -Indore police
इंदौर- साइबर अपराधों की रोकथाम व इसके प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “SAFE CLICK 2.0” अभियान के अंतर्गत पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार नित नए प्रयास कर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
इसी कड़ी में साइबर अपराधियों से एक कदम आगे रहने के संकल्प के साथ आज पुलिस उपायुक्त जोन-1, नगरीय इंदौर श्री नरेंद्र सिंह रावत ने Daly College में छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान Instagram Live के माध्यम से पुलिस ने हजारों आमजन से भी जुड़कर फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश ठगी एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के सरल और प्रभावी उपाय साझा किए गए।
याद रखें—साइबर सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, हम सभी की जिम्मेदारी है।
सोचें -समझें – फिर क्लिक करें, सुरक्षित डिजिटल भारत का हिस्सा बनें। 🇮🇳💙
#SafeClick2.0 #CyberAwareness #CyberSafety #MadhyaPradeshPolice #IndorePolice





