आरोपी मैच की हार जीत पर लगा रहे थे मोब8 पर ऑनलाइन सट्टा।

 

इंदौर शहर में अवैधानिक गतिविधियों जुएं/सट्टे आनलाईन क्रिकेट सट्टा आदि पर अंकुश लगाने हेतु इनमें संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध  प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस कमिश्नर इंडोर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन–02 नगरीय इंदौर श्री कुमार प्रतीक द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन – 02 नगरीय इंदौर श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर श्री पराग सैनी के मार्गदर्शन में अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में पुलिस थाना खजराना द्वारा   IPL मैच का ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 05 सटोरिए को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

 

इसी तारतम्य में मुखबिरी सूचना प्राप्त हुई कि कुछ 4 से 5 संदिग्ध व्यक्ति स्टार चौराहे के पास ग्रीन बेल्ट में घेरा बनाकर मोबाइल में सट्टा लगा रहे हे, जिस पर से थाना प्रभारी खजराना द्वारा तत्काल टीम को उक्त व्यक्तियों की पतारसी एवं पकड़ने हेतु लगाया गया। टीम द्वारा जब उक्त स्थान पर पहुंची तो देखा कि कुल 05 व्यक्ति मोबाइल में कुछ कर रह हे जब टीम द्वारा जांच की तो ज्ञात हुआ कि वे सभी व्यक्ति दिनांक 18/04/2026 को आयोजित आईपीएल मैच डीसी विरुद्ध आरसीबी के मैच पर मोबाइल में ऑनलाइन हार जीत का सट्टा लगा रहे हे जिस पर से टीम द्वारा सभी आरोपियों को विधिवत पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

 

आरोपियों का विवरण –

  1. वीरसिंह सांवलिया निवासी खजराना इंदौर।
  2. दिनेश राठौर निवासी सूरज नगर खजराना इंदौर।
  3. अंगद पटेल निवासी सिद्धि विनायक कॉलोनी इंदौर।
  4. रोहित परमार निवासी गणेशपुरी खजराना इंदौर।
  5. सचिन सोलंकी निवासी चमार मोहल्ला खजराना इंदौर।

 

जप्तशुदा मश्रुका – मोटोरोला कंपनी का जी85 मोबाइल

 

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खजराना निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि. अनिल गौतम, सउनि राकेश परमार प्रआर रामकृष्ण रघुवंशी, पंकज सांवरिया, नरेश चौहान, योगेश झोपे, आर. शुभम सिंह, जबर सिंह एवं निखिल पटेल इत्यादि की अहम भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content