पर्याप्त पुलिस व्यवस्था के साथ विशेष सर्तकता रखने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

 

इंदौर – शहर में आगामी त्योहारों रामनवमी , महावीर जयंती व हनुमान जन्मोत्सव आदि के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों आदि  में सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस व्यवस्था की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन कल दिनांक 24.03.26 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा इंदौर नगरीय क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ किया गया।

 

उक्त बैठक में अति. पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) इंदौर श्री आर.कें. सिंह सहित नगरीय क्षेत्र के सभी पुलिस उपायुक्तगण, अति. पुलिस उपायुक्तगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

 

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा शहर में अपराध नियंत्रण के साथ ही सभी त्यौहारों नवरात्रि रामनवमी, महावीर जयंती, हनुमान जन्मोत्सव आदि को सर्वाेच्च प्राथमिकता से लेते हुए, इस दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों जैसे महाआरती, भंडारे, शोभा यात्रा एवं चल समारोह आदि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु, पुलिस की तैयारी व  बेहतर व्यवस्था के लिए सभी अधिकारियों से  विस्तृत चर्चा करते हुए निम्न दिशा-निर्देश दिये-

 

◆ त्यौहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस व्यवस्था लगाई जावें, महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थनों पर फिक्स पिकेट्स लगाकर, पुलिस बल को सभी संसाधनों से लैस कर तैनात किया जाए साथ ही पेट्रोलिंग पार्टिया भी लगातार निगरानी रखें।

 

◆ सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये जावें व विशेष सर्तकता बरती जावें।

 

◆ उक्त त्यौहारों के मद्देनजर, थाना क्षेत्रो में होने वाले आयोजनों की संपूर्ण जानकारी के साथ ही आयोजक आदि की सभी जानकारियां पुलिस अपने पास रखें और उसके अनुसार पुलिस व्यवस्था लगायें।

 

◆ त्यौहारों के दौरान निकलने वाले चल समारोह एवं यात्रा की पूर्ण जानकारी के साथ, आयोजकों ने उसकी अनुमति ली है कि नहीं उसे भी चैक करें और सभी को दिये निर्देशों व शर्तो के लिये पाबंद करें।

 

◆ सभी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजनकर्ता भी अपने साथ वॉलियंटियर्स आवश्यक रूप से रखेगें ये भी सुनिश्चित किया जावें।

 

◆ सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील धार्मिक स्थलों को विशेष रूप से चिन्हित करते हुए, वहां पर फिक्स पिकेट, मोबाइल पेट्रोलिंग सहित उचित पुलिस व्यवस्था लगी हो, यह सुनिश्चित करें।

 

◆ इस दौरान ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी सतत निगरानी व पेट्रोलिंग की जावें ।

 

◆ धार्मिक आयोजन के दौरान यदि कोई पूर्व में विवाद हुआ हो तो, उसकी भी अघतन जानकारी रखते हुए, विवाद करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध समुचित प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें।

 

◆ इस दौरान सोशल मीडिया पर उन्माद फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखे और उनके विरूद्ध कड़ी व प्रभावी कार्यवाही की जावें।

 

◆  यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए और पुलिस व्यवस्था लगाई जाए।

 

◆ आयोजनों के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग एवं पुलिस व्यवस्था की जाए।

 

◆ आपातकालीन सेवाओं (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि) को अलर्ट मोड में रखा जाए और सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

◆ त्योहारों के दौरान आयोजित मेले ,उर्स व इस प्रकार के आयोजनों सुरक्षा के सभी मापदंडों का पालन किया जा रहा है इसकी भी समय-समय पर चेकिंग की जावे।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content