ऐतिहासिक व परंपरागत गैर के दौरान और बेहतर व सुरक्षित व्यवस्था हेतु चर्चा कर, दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

 

इंदौर- शहर में आगामी होली एवं रंग पंचमी का त्यौहार लोग पूरे हर्षाेल्लास एवं सौहार्दपूर्ण रूप से मनाएं और इस पावन पर्व के अवसर पर शहर की ऐतिहासिक और पारंपरिक गैर व विभिन्न आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से, पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री सतोंष कुमार सिंह द्वारा गैर संचालकों और आयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आज दिनंाक 25.025.26 को कार्यालय के सभागार में किया गया।

 

उक्त मीटिंग में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति में, अति. पुलिस उपायुक्त (का./व्य.) इंदौर श्री अमित सिंह, सभी पुलिस उपायुक्तगण व  अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तगण सहित शहर में निकलने वाली प्रमुख गैर के सभी आयोजक/संचालक एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

मीटिंग में पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा गैर आयोजकों से गैर से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। गैर के क्रम, गैर में आने वाले व्यक्तियों, उनके वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, गैर में रखने वाली सावधानियों आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए, सुरक्षित व बेहतर व्यवस्था हेतु निम्न निर्देश दिए गए-

* इस दौरान निकलने वाली गैर व विभिन्न आयोजनों की विधिवत परमिशन ली जावें, तथा परमिशन की शर्तो का पालन किया जावें।

 

  • आयोजनकर्ता अपने पदाधिकारियों व वालियंटियर्स की सूची व उनकें नम्बर भी उपलब्ध करावें ताकि बेहतर समन्वय किया जा सके।

 

  • आयोजन के दौरान पर्याप्त संख्या में वालियंटियर्स हो और उन्हें अच्छे से ब्रीफ भी किया जावें।

 

  • गैर व जुलुस आदि में जो भी वाहन उपयोग किये जा रहे है उनकी अच्छे से मैकेनिकल जांच हो तथा उसमें सुरक्षा के सभी उपकरण मौजूद हो यह सुनिश्चित कर लिया जावें।

 

* वाहन चलाने वाले चालक प्रशिक्षित हो और शराब पीकर बिल्कुल भी वाहन न चलावें ये आवश्यक रूप से ध्यान रखा जावें।

 

  • पुलिस द्वारा गैर में शामिल सभी वाहनों के चालकों की ब्रेथ एनलाईजर से चैकिग की जावेगी, शराब का सेवन किया पाया जाने पर वाहन नहीं चलाने सहित वैधानिक कार्यवाही भी की जावेगी।

 

  • धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए, परम्परागत रूप से त्यौहार मनाया जाएं, किसी भी प्रकार की फूहड़ता व हुड़दंग को बिल्कुल भी शामिल न किया जावे।

 

* गैर के दौरान किसी भी प्रकार की घटना/दुर्घटना की स्थिति से निपटने के लिये, वाहनों में अग्निशमन यंत्र, फर्स्टएड बॉक्स, स्ट्रेचर आदि की व्यवस्था भी रखी जावें।

 

  • डीजे/साउंड सिस्टम के साथ माईक की भी व्यवस्था हो ताकि जरूरत पड़ने पर आवश्यक एनाउंनसमेंट किया जा सके।

 

  • खतरनाक केमिकलों व रंगो का बिल्कुल उपयोग न किया जावें।

 

इस दौरान गैर के आयोजनकर्ताओ ने भी अपनी समस्याएं व सुझाव रखे, जिन पर अधिकारियो द्वारा ध्यान रखतें हुए उनके निराकरण के लिये कार्यवाही आश्वासन दिया।

सभी आयोजन कर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग कर सहभागिता के साथ आगे भी अधिकारियों व अन्य विभागों से भी बैठक कर, बेहतर समन्वय स्थापित कर इस आयोजन को पूर्ण सुरक्षा व हर्षोल्लास के साथ मनाने का विश्वास  दिलाया ।

 

पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा सभी से कहा कि हमारे शहर की परंपरा अनुसार ये त्यौहार सभी लोग हर्षाेल्लास एवं सौहार्दपूर्ण रूप तरीके से मनाएं इसके लिए हम सभी मिलकर बेहतर व्यवस्थाएं करें एवं इस दौरान हर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें आदि बातों पर चर्चा की गई।

 

 

keyboard_arrow_up
Skip to content