वीआईपी आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कारकेड व्यवस्था आदि के दौरान ध्यान रखने वाली बातों की दी महत्वपूर्ण जानकारी।

 

इंदौर- शहर में विभिन्न अवसरों पर वीआईपी आगमन एवं आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं पेशेवर बनाने के उद्देश्य से, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में आज दिनांक को इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा उप निरीक्षकों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

 

प्रशिक्षण के दौरान डीसीपी ज़ोन-02 श्री अमन सिंह राठौर एवं एडिशनल डीसीपी श्रीमती सीमा अलावा द्वारा उपस्थित अधिकारियों को एस्कॉर्ट सुरक्षा अधिकारी (Escort Security Officer) की भूमिका एवं दायित्वों, वीआईपी आगमन एवं प्रस्थान के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं, तथा विभिन्न सुरक्षा श्रेणियों (Z+, Z, Y+, Y, X आदि) के अनुसार पुलिस बल की तैनाती एवं दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

इसके साथ ही अधिकारियों को करकेड व्यवस्था, मार्ग सुरक्षा, पायलट एवं एस्कॉर्ट वाहनों की भूमिका, आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल के व्यावहारिक पहलुओं से भी अवगत कराया गया।

 

प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों की कार्यकुशलता में वृद्धि करने एवं वीआईपी ड्यूटी के दौरान उच्च स्तर की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे किसी भी विशिष्ट अतिथि के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुचारू एवं प्रभावी रूप से संचालित की जा सके।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की  दक्षता में निरंतर वृद्धि हो तथा नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दायित्वों का बेहतर निर्वहन सुनिश्चित किया जा सके।

keyboard_arrow_up
Skip to content