• 1 से 15 मार्च तक 1578 वाहनों पर की नो पार्किंग की कार्यवाही।

 

  • कार्यवाही के परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम हुई जिसकी जिम्मेदार नागरिकों द्वारा की जा रही सराहना।

 

इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात )श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात के चारों जोन के लिए विशेष पेट्रोलिंग टीमों द्वारा लगातार सुगम यातायात के लिए कार्यवाही की जा रही।

 

इन टीमों का मुख्य उद्देश्य शहर के व्यस्ततम मार्गों, प्रमुख बाजार क्षेत्रों एवं यातायात दबाव वाले स्थानों पर अव्यवस्थित एवं अवैध पार्किंग पर नियंत्रण कर यातायात को सुगम बनाना है।

 

इसी क्रम में 1 से 15 मार्च तक 1578 नो पार्किंग वाहनों पर कार्यवाही की गई। यातायात की सभी पेट्रोलिंग टीमों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में भ्रमण कर यातायात दबाव एवं अव्यवस्थित पार्किंग की स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध व्हील लॉक लगाकर वैधानिक कार्यवाही की गई।

 

  • इन क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही जारी है –

 

यातायात जोन-1 : कालानी नगर, एयरपोर्ट रोड, बड़ा गणपति से गौराकुण्ड, इमली बाजार, अंतिम चौराहा, मरीमाता से बाणगंगा तक कार्रवाई।

 

यातायात जोन-2 : मालवामिल से पाटनीपुरा, भमोरी, परदेशीपुरा से एलआईजी, रसोमा, मेदांता रोड, विजयनगर क्षेत्र में कार्यवाही

 

यातायात जोन-3 : रेलवे स्टेशन, जेल रोड, एमटीएच, आरएनटी मार्ग, एमजी रोड, व्हाइट चर्च से मधु मिलन, पार्क रोड स्टेशन से जंजीरवाला से इंडस्ट्रीज हाउस से व्हाईट चर्च, घण्टाघर से गीताभवन सड़क के दोनों तरफ कार्यवाही।

 

यातायात जोन-4 :  सपना संगीता, टॉवर चौराहा से खातीवाला टैंक, ट्रांसपोर्ट नगर टी, चोइथराम चौराहा, सिंधी कालोनी, राजवाड़ा क्षेत्र, जवाहरमार्ग, खजूरी बाजार, सराफा क्षेत्र, भवरकुआ से भोलाराम उस्ताद मार्ग।

 

पेट्रोलिंग टीमों द्वारा मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतत भ्रमण करते हुए पीए सिस्टम, बॉडी वॉर्न कैमरा, क्रेन/सपोर्ट वाहन, व्हील लॉक एवं पीओएस मशीन की सहायता से अवैध पार्किंग कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई वही हजारो वाहनों को एनाउंसमेंट कर हटाया गया। यातायात पुलिस द्वारा पहले वाहन चालकों को समझाइश एवं चेतावनी दी जा रही, इसके पश्चात नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर व्हील लॉक एवं क्रेन के माध्यम से चालानी कार्यवाही की गई।

पुलिस उपायुक्त सहित यातायात के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों , रहवासियों के साथ लगातार बैठक की जा रही है। नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की गई। यातायात पुलिस द्वारा की जा रही निरंतर कार्यवाही के परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम हुई है तथा आम नागरिकों को राहत मिली है।

इंदौर यातायात पुलिस द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा आगामी दिनों में भी विभिन्न क्षेत्रों में विशेष पेट्रोलिंग एवं सख्त कार्यवाही लगातार की जाएगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content