◆ पुलिस कमिश्नर इंदौर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 08.07.25 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सीएम हेल्पलाईन मे प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण कर “ए” ग्रेड प्राप्त करने में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 19 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (का./व्य.) श्री अमित सिंह व उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।
पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-
- कार्य. प्रआर 352 संतोष कुमार प्रजापति, कार्य. प्रआर 765 प्रेम व्दिवेदी – कार्यालय अति. पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) नगरीय इंदौर लेवल-3
- नगरीय पुलिस जोन 1 में – 1. कार्य. सउनि राजकुमार सिंह (थाना- सदर बाजार), 2. म.प्रआर 4244 संगीता रावत (थाना- गांधीनगर)
- नगरीय पुलिस जोन 2 में -1. आर. 3812 कृष्णकांत दुबे (थाना – कनाडिया), 2. म.आर 883 लक्ष्मीराजा परमार (थाना कनाडिया)
- नगरीय पुलिस जोन 3 में – 1. कार्य.सउनि विजय कुमार मिश्रा (थाना हीरानगर), 2. कार्य.प्रआर 1557 आशीष दांगी (थाना पलासिया), 3. आर 3544 लक्ष्मण सिंह चौहान (थाना संयोगितागंज), 4. आर.1124 अवधेश दीक्षित (थाना कोतवाली), 5. आर.1832 राजेंद्र जोशी (कार्यालय पुलिस उपायुक्त जोन-3)
- नगरीय पुलिस जोन 4 में – 1. कार्य. सउनि भारत सिंह ठाकुर ( थाना जूनी इंदौर), 2. कार्य.प्रआर 4081 विजय कटारे (थाना अन्नपुर्णा), 3. कार्य.प्रआर 1606 धर्मेंद्र यादव (थाना भंवरकुआ), 4. कार्य.प्रआर 3119 सोनू कुशवाह (थाना रावजी बाजार), 5. आर 2445 मुकाम सिंह बघेल (थाना सराफा), 6. आर 3636 ऋषिराज तिवारी (थाना छत्रीपुरा), 7. आर 2254 अभिषेक राठौर (कार्य.पुलिस उपायुक्त जोन 4)
- आर 3881अरविंद कुमार सिंह थाना अजाक