• नव आरक्षक हुए, यातायात व्यवस्था से जुड़े नियमो व महत्वपूर्ण पहलुओ से रूबरू
  • एक्सीडेंट वीडियो प्रजेंटेशन, इंफोर्समेंट से जुड़े संसाधनो का प्रैक्टिकल के माध्यम से दिया प्रशिक्षण

 

इंदौर- सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के दिशा निर्देशन में, यातायात प्रबंधन पुलिस निरंतर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम कर रही हैं।

 

इसी कड़ी में आज दिनांक 5 फरवरी 2026 को 15 वी वाहिनी विसबल, इंदौर में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 145 नव आरक्षकों को यातायात प्रबंधन की ट्रेनिंग के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। यातायात की एसीपी सुश्री सुप्रिया चौधरी व टीम द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया, इस दौरान उप सेनानी श्री विशाल सिंह, सहायक सेनानी श्री विनोद बघेल, सीडीआई श्री आशीष मिश्रा व यातायात पुलिस की टीम मौजूद रही।

एसीपी सुप्रिया चौधरी द्वारा वीडियो प्रजेंटेशन, प्रेक्टिकल के माध्यम से यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं जैसे इंजीनियरिंग, एजुकेशन, इंफोर्समेंट, इमरजेंसी केयर आदि की विस्तृत जानकारी साझा की। नव आरक्षकों को यातायात प्रबंधन के दौरान आने वाली चुनौतियों से किस तरह सामना किया जाए संबंध में जानकारी दी। वीआईपी डयूटी व अन्य इंतजामो में यातायात व्यवस्था करने के दौरान ध्यान देने वाली बातें बताई गई।

प्रशिक्षणार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमो की गम्भीरता से रूबरू करवाया व उन्हें नियमो का पालन करने व करवाने की हिदायत भी दी गयी। यातायात एजुकेशन विंग  द्वारा ट्रैफिक हैंड साईन प्रैक्टिकल कर यातायात संचालन के तरीकों का डेमो दिया गया और बताया कि किस तरह सिटी, हाथों के इशारे, चौकन्नी नजर, सुरक्षित डयूटी पोजिशन से ट्रैफिक नियंत्रित किया जा सकता है।

सभी ने ट्रैफिक मैनेजमेंट ट्रैनिंग में रुचि दिखाई और ट्रैफिक नियम एवं सड़क सुरक्षा के महत्व को समझा और इसके लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया।

keyboard_arrow_up
Skip to content