• दोपहिया वाहन चुराने वाला शातिर चोर, पुलिस थाना हीरानगर की गिरफ्त में।

 

  • आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 05 दो पहिया वाहन कुल कीमती लगभग (5 लाख) बरामद

 

इंदौर शहर में चोरी,नकबजनी, वाहन चोरी की वारदातों  पर अंकुश लगाने हेतु इन अपराधों में लिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह, पुलिस उपायुक्त (जोन-3 श्री राजेश व्यास व अति० पुलिस उपायुक्त (जोन-3) श्री राजस्नेही मिश्रा द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त (हीरानगर)  श्रीमती रुबीना मिजवानी  के मार्गदर्शन में दिये निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना हीरानगर द्वारा एक शातिर वाहन चोर को पकड़ने में सफलता मिलीं है।

 

घटना का विवरण इस प्रकार है दि. 06/02/2026 की रात्रि को चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा पर वाहन चैकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल चालक जिसकी मोटरसाइकिल की आगे की नम्बर प्लेट टूटी हुई थी तथा पीछे नम्बर प्लेट पर एमपी37 सी 55-7 लिखा हुआ था जिसका एक नम्बर मिटा हुआ था के चालक को रोका एवं संदिग्ध लगने पर उक्त मोटरसाइकिल के चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम मयंक उर्फ चिराग उर्फ चिमायला अठोनिया  उम्र 22 साल निवासी सेठीनगर माता मंदिर के पास विजय नगर इंदौर को होना बताया । उक्त संदिग्ध मयंक उर्फ चिराग से मोटरसाइकिल के कागजात पूछते कोई जवाब नहीं दिया और भागने की कोशिश करने लगा जिसे घेराबंदी पकड़ा।  उक्त मोटरसाइकिल का रिकार्ड चैक कराते थाना हीरानगर के अपराध में चोरी होना पाई गई तथा मयकं उर्फ चिराग का भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया एवं उक्त मोटरसाइकिल का वास्तविक नम्बर एमपी37एमआर5557 होना पाया गया ।

 

आरोपी मयंक ने पूछताछ पर उक्त मोटरसाइकिल गौरी नगर इंदौर से दिनांक 02.02.2026 की रात्री में चोरी करना बताया बाद आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर कुल 05 मोटरसाइकिलों जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है और विवेचना  के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी से उक्त घटना के अतिरिक्त अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है जिसमे और भी वाहन की जानकारी मिलने की संभावना है।

 

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक श्री सुशील पटेल, सउनि. सुरेश भदकारे, प्रआर. सौरभ, आर. अनिल जायसवाल, आर. विश्वरतन की सराहनीय भूमिका रही ।

keyboard_arrow_up
Skip to content