• यातायात पुलिस की तत्परता से 04 दिन पूर्व चोरी हुआ वाहन आया पकड़ में, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु किया हीरानगर थाने के सुपुर्द।

 

आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को यातायात पुलिस के सूबेदार श्री अमित कुमार यादव वीआईपी डयूटी के दौरान सेक्टर भ्रमण एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान VIP मार्ग पर उन्हें 3-4 वाहन लावारिस अवस्था में खड़े दिखाई दिए।

 

सूबेदार श्री अमित कुमार यादव द्वारा तत्काल सपोर्ट टीम को बुलवाकर वाहनों के मालिकों से संपर्क करने का प्रयास किया गया। इस दौरान वाहन क्रमांक MP 09 BK 7485 की मालकिन श्रीमती शालु कोल्हे से संपर्क होने पर उन्होंने बताया कि उक्त वाहन लगभग 04 दिन पूर्व चोरी हो गया था, जिसकी चोरी की रिपोर्ट थाना हीरानगर में की गई थी ।

मामले की जानकारी तत्काल संबंधित वाहन मालिक एवं पुलिस थाना हीरानगर को दी गई। इसके पश्चात सपोर्ट टीम के माध्यम से चोरी हुए वाहन को थाना हीरानगर के सुपुर्द किया गया।

 

उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक श्री सोहनलाल निनामा, आरक्षक क्रमांक 4529 श्री सुभाष वर्मा, आरक्षक क्रमांक 4776 श्री धर्मेंद्र कुशवाहा एवं यातायात प्रबंधन मित्र श्री राहुल नागर का सराहनीय योगदान रहा।

keyboard_arrow_up
Skip to content