- पूर्व में थाना लसुडिया पर आरोपी से 743 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं 2.6 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त।
- आरोपी द्वारा जब्तशुदा गांजा धर्मेंद्र निवासी बेड़िया खरगोन एवं गोरेलाल निवासी बेड़िया खरगोन से खरीदना बताया था ।
- आरोपी बुद्ध किरण बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित अपनी पान की गुमटी से बेचता था मादक पदार्थ ।
- पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपियों से की जा रही है मादक पदार्थ के स्रोत के संबंध में पूछताछ
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाँक 09.02.2026 को प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुये लसुडिया पुलिस द्वारा आरोपी बुद्धकिरण पिता शेषराव भिड़े निवासी 66 इंदिरा नगर मल्हारगंज इन्दौर की निशादेही पर आरोपी के घर से 1.743 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 13000 रुपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था आरोपी के विरुद्ध थाना लसुडिया पर अपराध क्रमांक 195/2026 धारा 8/20 एन.डी.पी. एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ के आधार पर बॉम्बे हास्पिटल स्थित आरोपी की पान की गुमटी से 2.6 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जप्त की गई थी तथा आरोपी द्वारा उपरोक्त जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ गाँजा ग्राम बेड़िया जिला खरगोन से खरीदकर लाना बताया था उपरोक्त आधार पर आरोपीगण धर्मेन्द्र पिता भगवान बिस्ला उम्र 29 साल नि. ग्राम डुडगाँव थाना बेड़िया जिला खरगोन एवं गोरेलाल पिता आबसिंग कनासे उम्र 48 साल नि. ग्राम पीपरीखेड़ा थाना बेड़िया जिला खरगोन को गिरफ्तार कर आरोपीगण को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया है तीनो आरोपीगण से प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तारशुदा आरोपी
1- बुद्ध किरण भिडे नि. 66 इंदिरा नगर मल्हारगंज इन्दौर
- धर्मेन्द्र बिरला नि. ग्राम डुडगांव थाना बेडिया जिला खरगोन
- गोरेलाल कनासे नि. ग्राम पीपरीखेड़ा थाना बेड़िया जिला खरगोन ।





