• आरोपियों से अपराध में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो गाड़ी भी की जप्त ।

 

  • पुनः चोरी करने की फिराक में घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार ।

 

  • आरोपियों ने पूर्व में भी थाना लसुडिया क्षेत्र में कई कालोनियों में सूने मकानों से चोरी करना किया स्वीकार ।

 

इंदौर- शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी/नकबजनी की वारदातो पर अंकुश लगाने व इनमे लिप्त आरोपियो की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने व माल मश्रुका जप्त करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशो के तारतम्य मे अति पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री अमित सिंह व पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन मे अति. पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर श्री पराग सैनी के नेतृत्व में पुलिस थाना लसुडिया पुलिस टीम द्वारा नकबजनी के तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

 

पुलिस थाना लसुडिया पर फरियादी अनिल जायसवाल निवासी 25-ए कनक एवेन्यु एम. आर. लसुडिया इन्दौर ने बताया कि दिनांक 24.01.2026 की रात्रि करीब 03.57 बजे अपनी पत्नी के साथ घर पर सो रहे थे तभी उन्हें घर में कुछ आवाज सुनाई दी। फरियादी व उसकी पत्नी द्वारा चिल्ला चोट की गई जिसे सुनकर चोर भाग गये फरियादी ने घर में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज चेक किये तो देखा कि कुछ नकाबपोश बदमाशों ने घर का मेन गेट का लॉक तोड़ा व चोरी की नियत से घर में घुसे थे और घर वालों के जागने पर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना लसुडिया पर अपराध क्रमांक 137/2026 धारा 331(4) बी. एन. एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर अज्ञात बदमाशों के हुलिये प्राप्त किये गये तथा प्राप्त हुलिये के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई पश्चात जानकारी प्राप्त हुई कि कनक एवेन्यु में घटना करने वाले बदमाश पुनः घटना की फिराक में एम. आर. 12 निर्माणाधीन सुनसान रोड़ पर एक सफेद रंग की बोलेरो लिये खड़े हैं।

 

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये लसुडिया पुलिस ने मौके से दो बदमाशों को हिरासत में लिया जिन्होने अपने अन्य साथियों के साथ कनक एवेन्यु वाली घटना कारित करना स्वीकार किया तथा थाना लसुडिया क्षेत्र अन्तर्गत पूर्व में भी कई घरों में चोरी करना स्वीकार किया दोनो आरोपी 01. भदर सिंह ग्रेवाल  निःचौकीदार फलिया ग्राम खनिअम्बा थाना टांडा जिला धार एवं 02. थावसिंह  निग्राम तरसिंगा थाना टांडा जिला धार को प्रकरण में गिरफ्तार कर आरोपी भदर सिंह से अपराध में प्रयुक्त एक सफेद रंग की महिन्द्रा बोलेरो गाड़ी भी जप्त की गई। बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त की जाकर आरोपियों की निशादेही पर प्रकरण के अन्य आरोपी 03. ध्यान सिंह पिता कमरू नि. मालपुरा फलिया ग्राम तरसिंगा थाना टांडा जिला धार को तीन इमली चौराहा पुल इंदौर से गिरफ्तार किया गया है।

 

आरोपियों से पूछताछ करते आरोपी थावसिंह एवं ध्यान सिंह द्वारा थाना लसुडिया क्षेत्र अन्तर्गत 04 अन्य स्थानों से चोरी करना स्वीकार किया तथा आरोपी भदर सिंह द्वारा 02 अन्य घरों से चोरी करना स्वीकार किया जिन्हे अन्य अपराधों में गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

गिरफ्तारशुदा आरोपी –

 

1- भदर सिंह ग्रेवाल उम्र 30 साल नि चौकीदार फलिया ग्राम खनिअम्बा थाना टांडा जिला धार

 

2- थावसिंह उम्र 28 साल नि.ग्राम तरसिंगा थाना टांडा जिला धार

 

3-ध्यान सिंह  उम्र 24 साल नि मालपुरा फलिया ग्राम तरशिंगा थाना टांडा जिला धार

 

जप्त मश्रुका –

 

अपराध में प्रयुक्त सफेद रंग की बिना नंबर को महिन्द्रा बोलेरो कंपनी की कार ।

keyboard_arrow_up
Skip to content