- इंदौर पुलिस टीम द्वारा लोगों को, महिलाओं की उन्नति में बाधक समाज की कुरूतियों व कुप्रथाओं एवं कुविचारों को तोड़ेगे, इसके लिए किया प्रेरित।
- विभिन्न हेल्पलाइन की जानकारी के साथ ही किया, साइबर अपराधों व नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक।
इंदौर – महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मे महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित हो, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु-03 चलाया जा रहा हैं। जिसके अनुक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह व अति. पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) श्री आर. के. सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस की टीम द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में आज दिनांक 30.09.25 को सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा) श्री राजेश सुल्या के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा शाखा की टीम मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन इंदौर व सरवटे बस स्टेंड इंदौर में पहुंची।
टीम के उनि शिवम ठक्कर, सउनि गयेन्द्र व जीआरपी के उनि सियाराम निनामा ने वहां पर यात्रियों, ड्राइवरो, एवं आमजन को को महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सम्मान के प्रति प्रेरित करने वाले अभिमन्यु अभियान के बारे मे जानकारी देते हुए, सभी को महिला अपराधों पर अंकुश लगाने व महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखने तथा हमेशा उनके सम्मान को सर्वोपरि रखने संबंधी बातों के लिए जागरूक किया और लोगो को हमेशा नारी का सम्मान करेंगे तथा महिलाओं की उन्नति में बाधक समाज की कुरूतियों व कुप्रथाओं एवं कुविचारों को तोड़ेगे, इसके लिए प्रेरित किया।
साथ ही सभी को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए , नशे के दुष्परिणामों आदि के संबंध में बताते हुए सभी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।