• यातायात के चारो जोन के प्रमुख मुख्य मार्ग,चौराहो की सघन निगरानी की गई।

 

  • ड्रोन से एनाउंसमेंट और उल्लंघन करने वालो पर हुई कार्यवाही

 

इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीकों का उपयोग निरंतर बढ़ाया जा रहा है।

इसी क्रम में अब ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर पिक आवर्स के दौरान प्रभावी निगरानी की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ड्रोन से प्राप्त इनपुट के आधार पर मौके पर तैनात यातायात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। ड्रोन सर्विलांस के दायरे को और अधिक विस्तारित करने के लिए यातायात के चारों जोनों में अलग-अलग ड्रोन सर्विस टीमों का गठन किया जा रहा है।

इस हेतु इंदौर पुलिस के प्रशिक्षित ट्रेनरों द्वारा यातायात पुलिस को ड्रोन संचालन का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे तकनीकी रूप से दक्ष होकर फील्ड में बेहतर कार्य कर सकें।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में आज दिनांक को चारों जोनों में अलग-अलग टीमों द्वारा पिक आवर्स के दौरान ड्रोन के माध्यम से यातायात व्यवस्था की निगरानी की गई:-

जोन-1: नरेंद्र तिवारी मार्ग, रंजीत हनुमान मार्ग गोपुर चौराहा क्षेत्र

जोन-2: विजयनगर चौराहा, रसोमा, भमोरी, सयाजी, रेडिसन, सत्य साईं क्षेत्र

जोन-3: गांधी चौक, व्हाईट चर्च आरएनटी मार्ग, मधुमिलन, दावा बाजार क्षेत्र

जोन-4: राजवाड़ा, यशवंत रोड, जवाहर मार्ग, खजूरी बाजार, सराफा क्षेत्र

राजवाड़ा एवं विजयनगर क्षेत्रों में ड्रोन में लगें पीए सिस्टम द्वारा अनाउंसमेंट भी किए गए, जिससे आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके।

इस दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने, नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

ड्रोन सर्विलांस टीम द्वारा जहां कहीं भी यातायात बाधित पाया गया, वहां से तत्काल वायरलेस के माध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना प्रेषित की गई। कंट्रोल रूम द्वारा नजदीकी ट्रैफिक पॉइंट को सूचित कर त्वरित रूप से यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया गया। आगामी समय में भी यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों को चिन्हित कर ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी

keyboard_arrow_up
Skip to content