- व्हील लॉक पार्टी की चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन चालक से पूछताछ में हुआ खुलासा
- महाराष्ट्र से चोरी हुए वाहन को रोककर संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया
इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर मार्गदर्शन में यातायात के चारों जोन में विशेष पेट्रोलिंग टीमों द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनाँक को यातायात पुलिस की व्हील लॉक पार्टी (जोन-3) द्वारा मधुमिलन चौराहे पर यातायात प्रबंधन का कार्य किया जा रहा था इस दौरान एक बिना नम्बर दोपहिया वाहन को रोककर जांच की गई, वाहन चालक से वाहन के दस्तावेज एवं आरसी कार्ड प्रस्तुत करने को कहा गया तो उसने अन्य वाहन का रजिस्ट्रेशन दिखाया, इसके बाद वाहन के चेचिस नंबर के आधार पर वाहन की वास्तविक जानकारी प्राप्त की गई तो वाहन चोरी का होना पाया गया।
जांच के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर वाहन के स्वामी से संपर्क किया गया। वाहन स्वामी ने स्वयं को महाराष्ट्र निवासी बताते हुए जानकारी दी कि उक्त वाहन कुछ समय पूर्व चोरी हो गया था तथा इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाना में दर्ज कराई गई थी।
वाहन चोरी का होना प्रमाणित होने पर यातायात पुलिस द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से सिटी कंट्रोल को सूचना दी गईतथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु वाहन एवं चालक को संबंधित थाना क्षेत्र की बीट पुलिस के सुपुर्द किया गया,
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रकाश किरार, आरक्षक मोनू जाटव, मोहित यादव, शैलेंद्र त्यागी, पूजा कुशवाहा एवं सैनिक सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी सतर्कता के कारण चोरी के वाहन को बरामद कर आगे की कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकी।





