◆ नुक्कड़ नाटक, सड़क सुरक्षा गीतों और विभिन्न कलाकारों की मिमिक्री के माध्यम से भी दिया नियमो के पालन का संदेश।
◆ ट्रेनी एयर होस्टेस ने आकर्षक अंदाज में की, सभी से सड़क सुरक्षा नियमो के पालन की अपील।
इंदौर शहर में सुगम, सुरक्षित व सुगम यातायात हेतु सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जनजागरूकता के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नररेट द्वारा नित नए प्रयास किए के
जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 05.05.26 को यातायात पुलिस द्वारा पलासिया चौराहे पर विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री राजेश कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों व गणमान्य नागरिकगण की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इसमें सड़क सुरक्षा गीत, नुक्कड़ नाटक, एयर होस्टेस ट्रेनिंग स्टूडेंट्स द्वारा आकर्षक अंदाज में ट्रैफिक नियमों की जानकारी, तथा मिमिक्री आर्टिस्ट दीपक नीमा द्वारा विभिन्न कलाकारों की आवाज में सड़क सुरक्षा का संदेश प्रस्तुत किया गया, जिसे नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सराहा।
इस अवसर पर जनभागीदारी के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता में सक्रिय योगदान देने वाले जिम्मेदार नागरिकों एवं संस्थाओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना रहा।
पुलिस कमिश्नर इंदौर ने अपने संबोधन में कहा कि इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि जनजागरूकता के बढ़ते स्तर के कारण ही सड़क सुरक्षा अभियान को निरंतर सफलता मिल रही है और लोग जागरूक भी हो रहे है।
उन्होंने यह भी बताया कि जनभागीदारी के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए जा रहे हैं, विशेष रूप से उन व्यक्तियों को जो आर्थिक रूप से हेलमेट खरीदने में सक्षम नहीं हैं। यह अभियान पिछले कई महीनों से निरंतर जारी है और इसमें नागरिक प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।
अंत में पुलिस आयुक्त महोदय ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इसी प्रकार सड़क सुरक्षा अभियान से जुड़े रहें और जिम्मेदार नागरिक बनकर यातायात नियमों का पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में और कमी लाई जा सके।






