• आरोपियों के द्वारा छीनी गयी सोने की चेन व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कुल मश्रुका किमती 1 लाख 25 हजार रुपये, जप्त।

 

  • आरोपियों ने मोटर साइकिल चोरी कर दिया था वारदात को अंजाम।

 

इंदौर – शहर में चोरी/नकबजनी  लूट, स्नैचिंग आदि वारदातें पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।  उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-4 इन्दौर श्री आनंद कलादगी, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री दिशेष अग्रवाल व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग अन्नपूर्णा इन्दौर श्री शिवेन्दु जोशी के नेतृत्व में झपटमारी के अपराधों पर नियंत्रण के लिये थाना प्रभारी द्वारकापुरी को कार्ययोजना  तैयार कर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था।

 

इसी क्रम में थाना द्वारकापुरी के पंजाब बेकरी के पास अंकल गली द्वारकापुरी में कल दिनांक 30/04/2026 को सुबह पैदल भ्रमण के दौरान बुजुर्ग महिला से बाईक सवार तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा महिला के गले से चेन झपटकर झपटमारी की घटना घटित की गई थी। जिस पर फरियादी की रिपोर्ट पर थाना द्वारकापुरी में अपराध अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

 

उक्त घटना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी द्वारकापुरी के नेतृत्व में टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सीसीटीव्ही कैमरे एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी रोशन सिंह सिकलीकर निवासी आकाश नगर इन्दौर एवं अन्य दो नाबालिक साथी निवासी आकाश नगर इन्दौर को गिरफ्तार कर, पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा छीनी गयी सोने की चेन व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया।

 

आरोपियो ने पूछताछ के दौरान घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल के दस्तावेज चाहे गये तो उन्होने बताया कि हमारे पास गाडी से संबंधीत कोई दस्तावेज नहीं है बाद विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपीगणो ने स्वीकार किया की हम तीनो ने मिलकर वाहन क्रमांक MP09NE2156 बजाज डिस्कवर मोटर सायकल को गुरुशंकर नगर गोंदवले धाम के पास इन्दौर से चोरी की है। उक्त चोरी हुयी मोटर सायकल के संबंध में थाना द्वारकापुरी, इन्दौर पर अप.क्र. 342/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध है।

 

आरोपियो के विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content